PBKS vs RCB: लगातार छठी हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान, अब क्या करेंगे सरपंच साहब
Shreyas Iyer Statement: पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 में लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब पंजाब किंग्स का मामला प्लेऑफ की रेस से फंसते हुए दिखाई दे रहा है. श्रेयस ने बड़ा बयान दिया है.
Written By: Alsaba Zaya|Updated: May 17, 2026 20:47
Edited By : Alsaba Zaya|Updated: May 17, 2026 20:47
Share :
---विज्ञापन---
Shreyas Iyer Statement: आईपीएल 2026 में 17 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया. पंजाब को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा और आरसीबी ने 23 रनों से जीत हासिल कर ली. पंजाब को इस सीजन लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले आईपीएल 2015 में पंजाब ने लगातार 7 मैच गंवाए थे. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब के लिए 6 लगातार हार बड़ी बात मानी जा रही है, क्योंकि वह अपनी शानदार कप्तानी के लिए जाने जाते हैं. आरसीबी से मिली हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया है.
श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
श्रेयस अय्यर ने विरोधी टीम की गेंदबाजी की तारीफ की और उन्हें लगता है कि हार की असली वजह यही बनी. उन्होंने कहा "मुझे लगता है कि 222 रन बनाना सराहनीय प्रदर्शन था और हम गेंदबाज़ी में ज़्यादा विकेट नहीं ले पाए, लेकिन हाँ, मुझे लगता है कि मैच पावरप्ले में ही हाथ से निकल गया था. (शुरुआती विकेट गिरने के बाद मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने पर) बिल्कुल. हमारे तीन विकेट गिर चुके थे और हमारे ज़्यादातर रन प्रभसिमरन और प्रियांश ने बनाए थे. पावरप्ले में वे हमें जो शुरुआत देते थे, ज़ाहिर है इस बार हम वैसी शुरुआत नहीं कर पाए और साथ ही मेरा जल्दी आउट हो जाना भी निराशाजनक रहा. बहुत निराश हूं, लेकिन शशांक और स्टोइनिस और बीच के कुछ अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन सराहनीय रहा." इस हार के बाद पंजाब का प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता कठिन हो गया है. टीम के पास अब केवल 2 मैच बचे हैं.
ऐसा था मैच का हाल
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 222 रन बनाए थे. विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. कोहली ने 37 गेंदों में 58 और अय्यर ने 40 गेंदों में 73 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन ही बना सकी.
Shreyas Iyer Statement: आईपीएल 2026 में 17 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया. पंजाब को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा और आरसीबी ने 23 रनों से जीत हासिल कर ली. पंजाब को इस सीजन लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले आईपीएल 2015 में पंजाब ने लगातार 7 मैच गंवाए थे. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब के लिए 6 लगातार हार बड़ी बात मानी जा रही है, क्योंकि वह अपनी शानदार कप्तानी के लिए जाने जाते हैं. आरसीबी से मिली हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया है.
श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
श्रेयस अय्यर ने विरोधी टीम की गेंदबाजी की तारीफ की और उन्हें लगता है कि हार की असली वजह यही बनी. उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि 222 रन बनाना सराहनीय प्रदर्शन था और हम गेंदबाज़ी में ज़्यादा विकेट नहीं ले पाए, लेकिन हाँ, मुझे लगता है कि मैच पावरप्ले में ही हाथ से निकल गया था. (शुरुआती विकेट गिरने के बाद मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने पर) बिल्कुल. हमारे तीन विकेट गिर चुके थे और हमारे ज़्यादातर रन प्रभसिमरन और प्रियांश ने बनाए थे. पावरप्ले में वे हमें जो शुरुआत देते थे, ज़ाहिर है इस बार हम वैसी शुरुआत नहीं कर पाए और साथ ही मेरा जल्दी आउट हो जाना भी निराशाजनक रहा. बहुत निराश हूं, लेकिन शशांक और स्टोइनिस और बीच के कुछ अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन सराहनीय रहा.” इस हार के बाद पंजाब का प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता कठिन हो गया है. टीम के पास अब केवल 2 मैच बचे हैं.