IPL 2026, GT vs SRH: आईपीएल 2026 के 56वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 82 रनों के बड़े अंतर से करारी हार झेलनी पड़ी. 169 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदाराबाद की टीम सिर्फ 86 रन ही ढेर हो गई. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाली SRH की टीम इस मैच में बुरी तरह से फ्लॉप नजर आई. इस हार के साथ ही हैदराबाद के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया, जबकि गुजरात ने इतिहास रच दिया. इस मैच के दौरान कुल 7 रिकॉर्ड देखने को मिले.
SRH की बल्लेबाजी बुरी तरफ फ्लॉप
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर में महज 86 रन पर ऑलआउट हो गई. अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और पैट कमिंस जैसे धाकड़ खिलाड़ियों से सजी SRH की टीम पूरी तरह फ्लॉप नजर आई. गुजरात की ओर से कगिसो रबाड़ा और जेसन होल्डर ने 3-3 विकेट चटकाए. इनके अलावा, प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज और राशिद खान ने 1-1 विकेट लिया. यह हैदराबाद की इस सीजन 5वीं हार रही, जबकि गुजरात ने अपनी आठवीं जीत दर्ज की. यह IPL इतिहास में हैदराबाद की सबसे शर्मनाक हार रही.
---विज्ञापन---
GT vs SRH मैच में बने ये 7 बड़े रिकॉर्ड
1. सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे बड़ी हार
रनों के लिहाज से यह सनराइजर्स हैदराबाद की IPL इतिहास की सबसे बड़ी हार साबित हुई. टीम को 82 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले टीम को 2025 के सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 80 रन से हार का सामना करना पड़ा था.
---विज्ञापन---
- 82 रन - बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद, 2026*
- 80 रन - बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2025
- 78 रन - बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई, 2024
- 77 रन - बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद, 2013
2. गुजरात टाइटंस की आईपीएल में सबसे बड़ी जीत
गुजरात टाइटंस की यह IPL इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत रही. गुजरात ने हैदारबाद को 82 रनों से हराया. इससे पहले GT ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों के अंतर से हराया था.
---विज्ञापन---
- 82 रन - बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, अहमदाबाद, 2026*
- 77 रन - बनाम राजस्थान रॉयल्स, जयपुर, 2026
- 62 रन - बनाम मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद, 2023
- 62 रन - बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, पुणे, 2022
- 58 रन - बनाम राजस्थान रॉयल्स, अहमदाबाद, 2025
3. IPL में सनराइजर्स हैदराबाद का सबसे कम स्कोर
इतना ही नहीं, यह IPL इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद का अब तक का सबसे कम स्कोर भी रहा. इससे पहले SRH ने 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 96 रन बनाए थे.
---विज्ञापन---
- 86 रन - बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद, 2026 (दूसरी पारी)
- 96 रन - बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2019 (दूसरी पारी)
- 113 रन - बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2015 (पहली पारी)
- 113 रन - बनाम केकेआर, चेन्नई, 2024 फाइनल (पहली पारी)
- 114 रन - बनाम पंजाब किंग्स, दुबई, 2022 (दूसरी पारी)
ये भी पढ़ें- IPL 2026: KKR के खिलाफ RCB की प्लेइंग 11 से बाहर होगा ये स्टार बल्लेबाज! जीत के बावजूद रजत पाटीदार करेंगे बड़ा बदलाव?
4. 2024 के बाद पहली बार 200 का टारगेट चेज नहीं कर पाई SRH
आईपीएल 2024 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 200 से कम का लक्ष्य नहीं चेज कर पाई. जबकि हैदराबाद की टीम के आसानी से 200 का लक्ष्य हासिल करने के लिए जानी जाती है.
---विज्ञापन---
5. SRH के खिलाफ GT की लगातार छठी जीत
गुजरात टाइटंस की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले 7 पूरे हुए मैचों में यह लगातार छठी जीत है. इसमें से चार जीत अहमदाबाद में उसे मिली हैं.
6. IPL की एक पारी में विकेटकीपर के सबसे ज्यादा शिकार
- 5 - कुमार संगकारा (डेक्कन) बनाम आरसीबी, हैदराबाद, 2011
- 5 - जोस बटलर (गुजरात टाइटंस) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, अहमदाबाद, 2026
7. गुजरात ने सबसे कम स्कोर किया डिफेंड
अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने 168 रन के स्कोर का सफल बचाव कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. यह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात द्वारा डिफेंड किया गया संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले टीम ने IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी 168 रन का बचाव किया था.
वहीं, IPL 2026 में यह दूसरा सबसे छोटा सफलतापूर्वक डिफेंड किया गया स्कोर भी बन गया. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ में 159 रन बचाकर जीत दर्ज की थी.