IPL 2026: KKR के खिलाफ RCB की प्लेइंग 11 से बाहर होगा ये स्टार बल्लेबाज! जीत के बावजूद रजत पाटीदार करेंगे बड़ा बदलाव?

RCB Possible Playing 11: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अगला मैच KKR से होने वाला है. इस मैच में RCB पर सभी की नजर होगी. वो एक बदलाव के साथ उतर सकती है. आइए RCB की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानते हैं.

RCB Team (5)
1 / 7

RCB Possible Playing 11: IPL 2026 अपने लीग स्टेज के अंतिम चरण पर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर में मैच होने जा रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अब हर एक मैच जीतना है. RCB भी टॉप 2 में बने रहने के लिए जीत की तलाश में होगी. RCB पिछला मैच जीतकर आ रही है लेकिन उनकी प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. आइए RCB की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

RCB के ओपनिंग कॉम्बिनेशन में होगा बदलाव

RCB के ओपनिंग कॉम्बिनेशन में होगा बदलाव2 / 7

जैकब बेथेल पिछले कुछ मैचों से RCB के लिए ओपनिंग कर रहे हैं लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक साबित हुआ है. फिल साल्ट दोबारा RCB की टीम के साथ जुड़ गए हैं और वो विराट कोहली के साथ उतर सकते हैं.

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर पर होगा दारोमदार

मिडिल ऑर्डर पर होगा दारोमदार3 / 7

RCB के पास मिडिल ऑर्डर में देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा और टिम डेविड हैं. चारों ही अपने आप में मैच विनर्स हैं और अब KKR के खिलाफ उन्हें अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करना होगा.

RCB के पास हैं इन फॉर्म ऑलराउंडर्स

RCB के पास हैं इन फॉर्म ऑलराउंडर्स4 / 7

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास क्रुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड के रूप में दो धाकड़ ऑलराउंडर हैं. क्रुणाल ने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी, वहीं रोमारियो गेंद से किफायती रहे थे. अब KKR के खिलाफ भी उन्हें धमाल मचाना होगा.

विज्ञापन

गेंदबाजी अटैक पर होगी नजरें

गेंदबाजी अटैक पर होगी नजरें5 / 7

RCB के पास भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड हैं, जो इस समय शानदार फॉर्म में हैं. इसके अलावा रसिख सलाम ने भी मिडिल और डेथ ओवरों में अब तक अच्छी गेंदबाजी की है. KKR के खिलाफ भी उनसे वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?6 / 7

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सुयश शर्मा का उपयोग कर सकती है. पिछले मैच में भी सुयश की स्पिन गेंदबाजी RCB के लिए कारगर साबित हुई थी और KKR के खिलाफ भी उन्हें धमाल मचाना होगा.

विज्ञापन

RCB की संभावित प्लेइंग 11

RCB की संभावित प्लेइंग 117 / 7

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, रसिख सलाम, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड. (इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन