IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस से बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी, GT के स्टार खिलाड़ी ने पछाड़ा, देखें टॉप 5 लिस्ट

Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस से वैभव सूर्यवंशी बाहर हो चुके हैं. टॉप 5 में अब वैभव सूर्यवंशी का नाम नहीं है. GT के स्टार बल्लेबाज ने उनकी जगह ले ली है. आइए ऑरेंज कैप की रेस में मौजूद टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi Sai Sudharsan
1 / 6

Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस रोमांचक होती जा रही है. वैभव सूर्यवंशी इस सीजन सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप 5 से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह GT के साई सुदर्शन ने धमाकेदार एंट्री की है और सीधा दूसरे पायदान पर पहुंच गए. अभी भी सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ऑरेंज कैप की दौड़ में नंबर 1 हैं. आइए ऑरेंज कैप की रेस में मौजूद टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन2 / 6

SRH के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के सिर पर ऑरेंज कैप सजी है. GT के खिलाफ 14 रन बनाकर वो साई सुदर्शन से रेस में आगे निकल गए, जिन्होंने पहली पारी में उनकी जगह ले ली थी. क्लासेन ने 12 मैचों में 50.80 के औसत से 508 रन बनाए हैं. टूर्नामेंट में अब तक वो 5 अर्धशतक जड़ चुके हैं.

विज्ञापन

साई सुदर्शन

साई सुदर्शन3 / 6

SRH के खिलाफ अर्धशतक जड़ते ही साई सुदर्शन ऑरेंज कैप की रेस में छठे पायदान से सीधा ऊपर आ गए हैं. सुदर्शन ने 12 मैचों में 501 रन बनाए हैं. सुदर्शन का औसत 41.75 का रहा है और उन्होंने एक शतक एवं 5 अर्धशतक जड़े हैं. सुदर्शन GT के लिए सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं.

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा4 / 6

अभिषेक शर्मा ऑरेंज कैप की दौड़ में पिछड़कर तीसरे पायदान पर आ गए हैं. उन्होंने 12 मैचों में 43.72 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 481 रन बनाए हैं. शर्मा का स्ट्राइक रेट 209.13 का रहा है. अभिषेक IPL 2026 में अब तक 1 शतक और तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं.

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल5 / 6

केएल राहुल ने IPL 2026 में 12 मैच खेले हैं, जिसमें वो 477 रन बनाने में सफल हुए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के इस धाकड़ बल्लेबाज ने 177.98 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन 1 शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं.

शुभमन गिल

शुभमन गिल6 / 6

शुभमन गिल ऑरेंज कैप की दौड़ में पांचवें पायदान पर हैं. उन्होंने 11 मैचों में 467 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 158.30 का रहा है और वो 4 अर्धशतक जड़ चुके हैं. गिल का इस सीजन में सर्वाधिक स्कोर 86 रन रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन