IPL 2026: आईपीएल 2026 में 21 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में साई सुदर्शन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और गुजरात की जीत में अहम योगदान निभाया. अब ऑरेंज कैप पर साई सुदर्शन ने कब्जा जमा लिया है.

वह, वैभव सूर्यवंशी को पछाड़कर रेस में सबसे आगे निकल गए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में अब बड़ा बदलाव हुआ है. साई सुदर्शन ने इस मैच में 53 गेंदों में 84 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए. उन्होंने 172.97 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. हालांकि वह अंशुल कंबोज का शिकार बन गए और शतक से चूक गए.

---विज्ञापन---

वैभव सूर्यवंशी हुए पीछे

इससे पिछले मैच में वैभव ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था. लेकिन अब साई सुदर्शन ने उन्हें पछाड़ दिया है और अपने नाम ऑरेंज कैप हासिल कर ली है. सुदर्शन 14 मैचों में अब 49.07 की औसत के साथ 638 रन बनाकर सबसे आगे निकल गए हैं.

---विज्ञापन---

दूसरे नंबर पर शुभमन गिल 13 मैच में 47.38 की औसत के साथ 616 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं. इसके अलावा तीसरे स्थान पर वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने 44.53 की औसत के साथ 579 रन बनाए हैं. वहीं, मिचेल मार्श चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 43.30 की औसत के साथ 563 रन बनाए हैं. वहीं, हेनरिक क्लासेन 13 मैच की 13 पारियों में 50.45 की औसत के साथ 555 रन बनाकर पांचवें नंबर पर हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग खेलने भारत आएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी? BCCI के इस फैसले पर टिकी हैं नजरें

---विज्ञापन---

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर

खिलाड़ी (Player)टीममैचपारीरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेट
बी साई सुदर्शनगुजरात टाइटंस (GT)141463810049.07157.92
शुभमन गिलगुजरात टाइटंस (GT)13136168647.38161.67
वैभव सूर्यवंशीराजस्थान रॉयल्स (RR)131357910344.53236.32
मिचेल मार्शलखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)131356311143.30163.18
हेनरिक क्लासेनसनराइजर्स हैदराबाद (SRH)13135556950.45155.89

ये भी पढ़ें: 100m से लंबे छक्के पर 8 रन, 3 विकेट लेने पर एक्स्ट्रा ओवर? IPL में आ सकते हैं ये 3 बड़े नियम

---विज्ञापन---