फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग खेलने भारत आएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी? BCCI के इस फैसले पर टिकी हैं नजरें

Big Bash In India: पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बिग बैश में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस बार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारत में खेला जाएगा. ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या पाक खिलाड़ी लीग खेलने के लिए भारत आएंगे.

jacket - 2026-05-21T170402.152

Big Bash In India: बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच बातचीत की एक रिपोर्ट सामने आ रही है. इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग बिग बैश का पहला मुकाबला भारत में खेला जाएगा. ये मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों देशों के बोर्ड की बीच बीते कई महीनों से इसको लेकर बातचीत जारी थी जो कि अब एक परिणाम तक पहुंच चुकी है. ऐसे में अब सवाल खड़ा हो रहा कि क्या इस लीग में खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी भी भारत आएंगे.

विज्ञापन

भारत आएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी?

भारत में आने के लिए किसी भी पाकिस्तानी को वीजा मिलना आसान नहीं है. यहां तक कि पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को भी भारत का वीजा हासिल करने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इसी के साथ पाक खिलाड़ियों को भारत आने की अनुमति नहीं होती है. सरकार की अनुमति के बिना बीसीसीआई किसी भी पाक खिलाड़ी को भारत आकर खेलने की परमिशन नहीं दे सकती है. ऐसे में बिग बैश के लिए कोई भी पाक खिलाड़ी भारत नहीं आ सकता और टीमों को बिना पाक खिलाड़ियों के ही मुकाबला खेलना होगा. 

विज्ञापन

बिग बैश का एक मुकाबला भारत में होगा

सामने आ रही जानकारी के अनुसार बिग बैश का नए सीजन का पहला मुकाबला भारत में खेला जाएगा. अभी तक केवल एक ही मैच की अनुमति मिल पाई है. हर सीजन का पहला मुकाबला पिछले सीजन की चैंपियन टीम के साथ होता है. ऐसे में साल 2025 की चैंपियन टीम पर्थ स्कॉर्चर्स भारत में मैच खेलती हुई नजर आ सकती है. अभी तक इस टूर्नामेंट के लिए पूरे शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है. पूरा शेड्यूल सामने आने की बाद ही इसको लेकर पूरी स्थिति साफ हो पाएगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ