IPL 2026, RR vs LSG Live Streaming: आईपीएल 2026 अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. प्लेऑफ की जंग के बीच आज यानी मंगलवार, 19 मई को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी. एक तरफ राजस्थान की टीम के लिए पिछले कुछ मुकाबलों में मिली हार के बाद करो या मरो की स्थिति बन गई है. प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए राजस्थान को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा.
दूसरी ओर, लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है. ऐसे में टीम अब सम्मान बचाने और सीजन का अंत जीत के साथ करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक और दिलचस्प होने की उम्मीद हैं. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं.
---विज्ञापन---
LSG बिगाड़ सकती है राजस्थान रॉयल्स का खेल
RCB, GT और SRH पहले ही IPL 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. अब आखिरी स्थान के लिए 5 टीमों के बीच लड़ाई जारी है. रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने IPL 2026 में अब तक खेले 12 में से 6 मैचों में जीत हासिल की हैं, जबकि 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान की टीम फिलहाल 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 6 स्थान पर पहुंच गई है. अब प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए राजस्थान को अपने बाकी दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे.
---विज्ञापन---
अगर टीम ऐसा करने में सफल रहती है, तो 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बना सकती है. लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही लगभग प्लेऑफ की रेस बाहर हो चुकी है, लेकिन इस मुकाबले को जीतकर वह राजस्थान के लिए जरूर मुश्किलें खड़ा कर सकती है. ऐसे में राजस्थान के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है.
---विज्ञापन---
RR vs LSG: कब और कहां देखें लाइव मैच?
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 64वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. क्रिकेट फैंस इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें- 12 मैच, 486 रन, 43 छक्के! IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी बना चुके हैं 5 बड़े रिकॉर्ड, अब खतरे में क्रिस गेल का महारिकॉर्ड
RR vs LSG: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
इम्पैक्ट प्लेयर - शुभम दुबे.
---विज्ञापन---
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, एडन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मुकुल चौधरी, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव.
इम्पैक्ट प्लेयर - अब्दुल समद.