IPL 2026, Rinku Singh Record: कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 में अपने दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 65 रनों से हार का सामना करना पड़ा. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था. जवाब में उतरी केकेआर की टीम 16 ओवर में 161 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

भले ही इस मैच में कोलकाता की टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने मैच के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस मामले में उन्होंने आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

KKR के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बने रिंकू सिंह

दरअसल, आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के नाम था. रसेल दुनिया के बेहतरीन फील्डरों में खिलाड़ियों में गिने जाते हैं, जिन्होंने आईपीएल में केकेआर के लिए कुल 40 कैच पकड़े थे. लेकिन अब इस मामले में रिंकू सिंह ने रसेल को पीछे छोड़ दिया है. रिंकू अब आईपीएल में KKR के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

---विज्ञापन---

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्होंने बाउंड्री के पास अनिकेत वर्मा का एक शानदार कैच लपका और ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रिंकू ने केकेआर के लिए आईपीएल में बतौर फील्डर 41वां कैच पकड़ा और इस मामले में नंबर-1 खिलाड़ी बन गए.

IPL में केकेआर के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी

  • रिंकू सिंह - 41 कैच
  • आंद्रे रसेल - 40 कैच
  • सुनील नरेन - 36 कैच
  • मनोज तिवारी - 30 कैच

ये भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस की ताकत में इजाफा, दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले टीम में शामिल हुआ ये स्टार क्रिकेटर

रिंकू ने बल्ले भी दिखाया दम

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में शानदार फील्डिंग के बाद रिंकू सिंह ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया. लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर के लिए 5वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे रिंकू ने 25 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके और एक छक्का भी लगाया. उनके अलावा, अंगकृष रघुवंशी ने 52 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाजों कुछ खास नहीं कर सके और टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक सकी.

227 रनों के टारगेट के जवाब में केकेआर की टीम 16 ओवर में 161 रन ही सिमट गई. यह कोलकाता टीम की लगातार दूसरी हार रही. इससे पहले टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें- जो गेल-डिविलियर्स नहीं कर पाए वो फिन एलन ने कर दिखाया, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले विदेशी खिलाड़ी