हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB vs KKR मैच पर मंडराया बारिश का खतरा, अगर रद्द हुआ मुकाबला तो किसे होगा नुकसान? जानें प्लेऑफ का पूरा समीकरण

RCB vs KKR Weather Report: आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में आज (13 मई) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें एक-दूसरे भिड़ेगी. हालांकि, रायपुर में होने वाले इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. यहां जानिए अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो किसे होगा नुकसान?

विज्ञापन
IPL 2026, RCB vs KKR Weather Report

IPL 2026, RCB vs KKR Weather Report: आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में आज यानी बुधवार, 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. प्लेऑफ के लिहाज से यह मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम मानी जा रही है.

लेकिन इस अहम मुकाबले से पहले रायपुर के मौसम ने फैंस के साथ-साथ दोनों टीमों की टेंशन बढ़ा दी है. इस मैच पर भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में सबके मन यही सवाल है कि अगर बारिश की वजह से यह मैच रद्द हुआ तो किसे ज्यादा नुकसान होगा?

कैसा है रायपुर में मौसम का हाल?

RCB vs KKR मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है. रायपुर में भी गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज भी वहां बारिश देखने को मिली है. हालांकि, बारिश की संभावना लगभग 30 प्रतिशत बताई गई है. फैंस के लिए राहत की बात यह है कि मैच के दौरान बारिश की संभावना बेहद कम है.

विज्ञापन

शाम के समय आसमान में बादल जरूर छाए रहेंगे, लेकिन फिलहाल खेल प्रभावित होने के आसार नहीं दिख रहे हैं. मुकाबले के दौरान तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

रद्द हुआ मैच तो किसे होगा नुकसान?

अगर मैच में बारिश खलल डालती है और 5-5 ओवर का खेल भी संभव नहीं हो पाता, तो मुकाबला रद्द कर दिया जाएगा. बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा. हालांकि, RCB के लिए यह एक अंक ज्यादा नुकसानदायक नहीं होगा. इससे टॉप-2 में पहले से मौजूद बेंगलुरु के 15 अंक हो जाएंगे और उसके बाद प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे बाकी दो मैचों में सिर्फ एक और अंक की जरूरत होगी. साथ ही टीम का नेट रन रेट भी काफी मजबूत है.

विज्ञापन

लेकिन KKR के लिए यह स्थिति बेहद मुश्किल पैदा कर सकती है. अगर मैच रद्द होता है तो उनके खाते में सिर्फ 10 अंक होंगे और फिर बचे हुए 3 मुकाबले जीतने के बावजूद टीम अधिकतम 16 अंकों तक ही पहुंच पाएगी. मौजूदा कड़ी प्रतिस्पर्धा और कमजोर नेट रन रेट को देखते हुए यह आंकड़ा प्लेऑफ के लिए पर्याप्त नहीं भी हो सकता और कोलकाता को प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- ‘असली परीक्षा अभी बाकी है…’ वैभव सूर्यवंशी को चेतावनी देते हुए डिविलियर्स ने दिया बड़ा बयान

KKR के लिए करो या मरो का मुकाबला

रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी की नजर इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करने पर होगी, जबकि लगातार 4 मैच जीतकर आ रही केकेआर की टीम अपनी उम्मीदों की जिंदा रखना चाहेगी. RCB की टीम फिलहाल 14 अंक हैं और जीत के साथ वह 16 अंकों तक पहुंच जाएगी.

विज्ञापन

दूसरी ओर, अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली केकेआर के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है. टीम अभी 9 अंकों के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है और उसे उम्मीद जिंदा रखने के लिए अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे. लगातार चार जीत दर्ज करने के बाद टीम आत्मविश्वास से भरी जरूर है, लेकिन एक और हार उसके अभियान को खत्म कर सकती है. ऐसे में दोनों टीमों की नजर सिर्फ जीत पर टिकी होगी.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: आज नहीं होगा RCB vs KKR का ब्लॉकबस्टर मैच? बारिश बन सकती है विलेन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola