‘असली परीक्षा अभी बाकी है…’ वैभव सूर्यवंशी को चेतावनी देते हुए डिविलियर्स ने दिया बड़ा बयान
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं और अब तक 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं. इस बीच एबी डिविलियर्स ने वैभव को चेतावनी देते हुए बड़ा बयान दिया है.
News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया
वैभव सूर्यवंशी पर एबी डिविलियर्स के विचार
एबी डिविलियर्स ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को चेतावनी दी है कि टी20 क्रिकेट से आगे का सफर आसान नहीं होगा।
डिविलियर्स के अनुसार, वैभव की असली परीक्षा टेस्ट और वनडे क्रिकेट में खुद को साबित करने में होगी।
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 11 मैचों में 440 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।
वैभव सूर्यवंशी का करियर
वैभव ने 14 साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यू किया और टी20 क्रिकेट में 29 पारियों में 1141 रन बनाए हैं।
AB de Villiers on Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्रिकेट जगत में कई दिग्गज तरह-तरह की राय दे रहे हैं. वैभव को टीम इंडिया में शामिल करने को लेकर भी चर्चा हो रही है. इसी बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने वैभव को भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. डिविलियर्स ने वैभव को चेतावनी देते हुए कहा है कि टी20 क्रिकेट से आगे का सफर उनके लिए आसान नहीं रहने वाला और उनकी असली परीक्षा अभी बाकी है.
वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले डिविलियर्स?
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से सभी को चौंका दिया है. महज 15 साल की उम्र में वैभव इस सीजन दुनिया के बड़े गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक अंदाज बल्लेबाजी करते हुए 400 से ज्यादा रन ठोक चुके हैं और भारतीय क्रिकेट का बड़ा उभरता सितारा माना जा रहा है. हालांकि, पूर्व साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का मानना है कि वैभव की असली परीक्षा अभी बाकी है.
डिविलियर्स ने ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट में वैभव की तारीफ करते हुए उनके भविष्य लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह का प्रदर्शन अविश्वसनीय है, लेकिन टेस्ट और वनडे क्रिकेट में खुद को साबित करना बिल्कुल अलग चुनौती होगी. डिविलियर्स ने कहा कि, "वैभव में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन लंबे फॉर्मेट में मानसिक और शारीरिक मजबूती की भी जरूरत पड़ती है."
टेस्ट और वनडे में बदल जाएगा खेल
डिविलियर्स ने माना कि वह वैभव को टेस्ट क्रिकेट में खेलते देखना चाहते हैं, क्योंकि वहीं असली काबिलियत की पहचान होती है. उन्होंने कहा कि, "अगर वैभव सिर्फ टी20 क्रिकेट पर ध्यान दें तो उनका करियर बेहद सफल हो सकता है. लेकिन अगर वह वनडे और टेस्ट क्रिकेट में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो उन्हें कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा." डिविलियर्स ने कहा कि लंबे फॉर्मेट में सिर्फ आक्रामक बल्लेबाजी काफी नहीं होती. वहां धैर्य, तकनीक और लगातार मानसिक मजबूती की जरूरत होती है.
उन्होंने यह भी कहा कि वैभव के पास हर चुनौती से पार पाने की क्षमता जरूर है, लेकिन यह सफर आसान नहीं होगा. इसके बावजूद डिविलियर्स ने उम्मीद जताई कि भविष्य में वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट जरूर खेलेंगे. उन्होंने कहा कि वह इस युवा बल्लेबाज का रेड-बॉल क्रिकेट में सफर देखने के लिए उत्साहित हैं.
What were you doing at 15?
Vaibhav Sooryavanshi is busy scoring the third-fastest IPL hundred in history and celebrating with a 🫶
14 साल की उम्र में IPL में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है, जहां उन्होंने 29 पारियों में ही 1141 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं. उनका औसत 40.75 और स्ट्राइक रेट 215.68 का रहा है. इसके अलावा, उनके नाम 8 फर्स्ट क्लास मैचों में 207 रन और 8 लिस्ट-ए मैचों में 353 रन दर्ज हैं.
IPL 2026 में वैभव ने अब तक खेले 11 मैचों में 40 की औसत और 236.56 के स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए है, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक भी शामिल है. इस दौरान उनके बल्ले से 38 चौके और 40 छक्के निकले हैं.
AB de Villiers on Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्रिकेट जगत में कई दिग्गज तरह-तरह की राय दे रहे हैं. वैभव को टीम इंडिया में शामिल करने को लेकर भी चर्चा हो रही है. इसी बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने वैभव को भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. डिविलियर्स ने वैभव को चेतावनी देते हुए कहा है कि टी20 क्रिकेट से आगे का सफर उनके लिए आसान नहीं रहने वाला और उनकी असली परीक्षा अभी बाकी है.
वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले डिविलियर्स?
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से सभी को चौंका दिया है. महज 15 साल की उम्र में वैभव इस सीजन दुनिया के बड़े गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक अंदाज बल्लेबाजी करते हुए 400 से ज्यादा रन ठोक चुके हैं और भारतीय क्रिकेट का बड़ा उभरता सितारा माना जा रहा है. हालांकि, पूर्व साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का मानना है कि वैभव की असली परीक्षा अभी बाकी है.
---विज्ञापन---
डिविलियर्स ने ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट में वैभव की तारीफ करते हुए उनके भविष्य लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह का प्रदर्शन अविश्वसनीय है, लेकिन टेस्ट और वनडे क्रिकेट में खुद को साबित करना बिल्कुल अलग चुनौती होगी. डिविलियर्स ने कहा कि, “वैभव में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन लंबे फॉर्मेट में मानसिक और शारीरिक मजबूती की भी जरूरत पड़ती है.”
टेस्ट और वनडे में बदल जाएगा खेल
डिविलियर्स ने माना कि वह वैभव को टेस्ट क्रिकेट में खेलते देखना चाहते हैं, क्योंकि वहीं असली काबिलियत की पहचान होती है. उन्होंने कहा कि, “अगर वैभव सिर्फ टी20 क्रिकेट पर ध्यान दें तो उनका करियर बेहद सफल हो सकता है. लेकिन अगर वह वनडे और टेस्ट क्रिकेट में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो उन्हें कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.” डिविलियर्स ने कहा कि लंबे फॉर्मेट में सिर्फ आक्रामक बल्लेबाजी काफी नहीं होती. वहां धैर्य, तकनीक और लगातार मानसिक मजबूती की जरूरत होती है.
---विज्ञापन---
उन्होंने यह भी कहा कि वैभव के पास हर चुनौती से पार पाने की क्षमता जरूर है, लेकिन यह सफर आसान नहीं होगा. इसके बावजूद डिविलियर्स ने उम्मीद जताई कि भविष्य में वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट जरूर खेलेंगे. उन्होंने कहा कि वह इस युवा बल्लेबाज का रेड-बॉल क्रिकेट में सफर देखने के लिए उत्साहित हैं.
What were you doing at 15?
Vaibhav Sooryavanshi is busy scoring the third-fastest IPL hundred in history and celebrating with a 🫶
14 साल की उम्र में IPL में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है, जहां उन्होंने 29 पारियों में ही 1141 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं. उनका औसत 40.75 और स्ट्राइक रेट 215.68 का रहा है. इसके अलावा, उनके नाम 8 फर्स्ट क्लास मैचों में 207 रन और 8 लिस्ट-ए मैचों में 353 रन दर्ज हैं.
---विज्ञापन---
IPL 2026 में वैभव ने अब तक खेले 11 मैचों में 40 की औसत और 236.56 के स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए है, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक भी शामिल है. इस दौरान उनके बल्ले से 38 चौके और 40 छक्के निकले हैं.
हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/'असली परीक्षा अभी बाकी है…' वैभव सूर्यवंशी को चेतावनी देते हुए डिविलियर्स ने दिया बड़ा बयान
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.