IPL 2026: आज नहीं होगा RCB vs KKR का ब्लॉकबस्टर मैच? बारिश बन सकती है विलेन

RCB vs KKR: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला खेला जाने वाला है. हालांकि इस मैच को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है. हालांकि बारिश इस मुकाबले में अब खलल डाल सकती है.

RCB vs KKR
1 / 6
RCB vs KKR

RCB vs KKR: आईपीएल 2026 का ऐसे मोड़ पर आ गया है, जहां पर हर मुकाबले के बाद प्लेऑफ का समीकरण बदल जाता है. ऐसे समय में सभी की नजरें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले पर टिकी है. इस मुकाबले को लेकर अब एक बहुत ही बुरी खबर आई है. जिसके कारण ही इस मुकाबले पर बड़ा संकट मंडराने लगा है.

विज्ञापन

क्या नहीं होगा आज का मुकाबला

क्या नहीं होगा आज का मुकाबला 2 / 6

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में ये मुकाबला होना है. जहां पर बहुत ही तेज बारिश हो रही है. जिसका वीडियो वरुण चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. बारिश देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे आज का मुकाबला नहीं हो पाएगा.

विज्ञापन

मुकाबले पर क्या पड़ेगा असर

मुकाबले पर क्या पड़ेगा असर 3 / 6

फिलहाल उम्मीद लगाया जा रहा है कि जल्द ही बारिश रुक जाए, जिससे फैंस को मुकाबला देखने को मिल सकता है. हालांकि मौसम रिपोर्ट की मानें तो 20-20 ओवर का मैच होना मुश्किल है. कुछ ओवर बारिश के कारण कट  सकते हैं.

कब और कहां देखें मुकाबला?

कब और कहां देखें मुकाबला? 4 / 6

ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 115 / 6

विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा.   इंपैक्ट प्लेयर- रसिख सलाम डार.

यहां पर देखें केकेआर की संभावित प्लेइंग 11

यहां पर देखें केकेआर की संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रमनदीप सिंह, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा.      इंपैक्ट प्लेयर- मथीशा पथिराना.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन