BCCI ने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, 'फोन कांड' को लेकर सुनाई कड़ी सजा

IPL 2026 में एक मैच के दौरान फोन इस्तेमाल करने के मामले में BCCI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी गई है.

Romi Bhinder

Romi Bhinder

IPL 2026, Rajasthan Royals Manager Fined: राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को हाल ही में एक IPL मैच के दौरान डगआउट में फोन इस्तेमाल करते हुए देखा गया था, जिसपर काफी बवाल हुआ और उनके खिलाफ जांच की गई. इस मामले में अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा एक्शन लेते हुए भिंडर पर जुर्माना लगाया गया है. साथ ही उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी गई है कि ऐसा दोबारा न करें. वहीं, उनके साथ बैठे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

विज्ञापन

BCCI ने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर पर ठोका जुर्माना

क्रिकबज के मुताबिक, BCCI की एंटी करप्शन यूनिट (ASCU) ने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को लेटर भेजकर सूचित किया है कि उन्हें किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के मामले में क्लीन चिट दे दी गई है. लेकिन मैच के दौरान टीम के डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें चेतावनी दी गई है और उन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

विज्ञापन

इससे पहले बीसीसीआई ने भिंडर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन अब उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है. रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि इस मामले में वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जो घटना के समय भिंडर के फोन की स्क्रीन पर देखते हुए नजर आए थे.

ये भी पढ़ें- क्या हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने कराया MI टीम को इंतजार? वीडियो वायरल होने पर उठने लगे सवाल

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह घटना 10 अप्रैल को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मैच के दौरान हुई थी. उस समय राजस्थान की टीम बैटिंग कर रही थी और डगआउट में बैठे रोमी भिंडर फोन इस्तेमाल कर रहे थे. नियमों के मुताबिक, टीम मैनेजरों को फोन रखने की अनुमति है, लेकिन खेल के दौरान डगआउट में इसका इस्तेमाल करना सख्त मना है. इसी वजह से इस घटना पर जांच बैठाई गई.

विज्ञापन

बाद में, सफाई दी गई कि भिंडर ने बीसीसीआई से इसकी इजाजत ली थी क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. दरअसल, IPL से पहले वो फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे और ICU तक में रह चुके हैं. इसी वजह से उन्हें बार-बार अपने डॉक्टर से संपर्क में रहना पड़ रहा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ