IPL 2026 Prize Money: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में आज यानी रविवार, 31 मई को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. आरसीबी की टीम लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठाना चाहेगी, जबकि गुजरात की टीम अपना दूसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
वहीं, इस खिताबी भिड़ंत की विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ-साथ करोड़ों रुपये की इनामी राशि भी मिलेगी, जबकि हारने वाली टीम भी मालामाल होगी. चैंपियन और रनर-अप टीम के अलावा, प्लेऑफ में पहुंचने वाली अन्य टीमों को भी करोड़ों रुपये का इनाम मिलेगा. वहीं, व्यक्तिगत पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक राशि दी जाएगी. तो चलिए जानते हैं इस बार किसको कितनी प्राइज मनी मिलेगी?
IPL 2026 में किसको मिलेगी कितनी प्राइज मनी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2026 की प्राइज मनी में पिछले सीजन की तुलना में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. इस सीजन कुल 46.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि निर्धारित की गई है. IPL 2026 की चैंपियन टीम (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु या गुजरात टाइटंस) को 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी, जबकि फाइनल में हारने वाली उपविजेता टीम को 13 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.
इसके अलावा, क्वालिफायर-2 में हारकर तीसरे स्थान पर रहने वाली राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी, जबकि एलिमिनेटर में हारकर चौथे स्थान पर रहने वाली सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.
| स्थान | टीम | इनामी राशि |
|---|---|---|
| विजेता | RCB या GT | ₹20 करोड़ |
| उपविजेता | RCB या GT | ₹13 करोड़ |
| तीसरा स्थान (क्वालिफायर-2 हारने वाली टीम) | राजस्थान रॉयल्स | ₹7 करोड़ |
| चौथा स्थान (एलिमिनेटर हारने वाली टीम) | सनराइजर्स हैदराबाद | ₹6.5 करोड़ |
ऑरेंज कैप, पर्पल कैप सहित अन्य अवॉर्ड्स की इनामी राशि
टीमों के अलावा व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए भी खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे. सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप के साथ 10 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप और 10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी. इसके अलावा मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों को भी 10-10 लाख रुपये मिलेंगे. वहीं इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी को 20 लाख रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी.
ऑरेंज कैप, पर्पल कैप समेत अन्य पुरस्कारों की इनामी राशि
| पुरस्कार | इनामी राशि |
| ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन) | ₹10 लाख |
| पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट) | ₹10 लाख |
| मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर | ₹10 लाख |
| सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन | ₹10 लाख |
| इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन | ₹20 लाख |
ये भी पढ़ें- IPL 2026: क्या GT के खिलाफ फाइनल में RCB की प्लेइंग 11 में होंगे बड़े-बड़े बदलाव? कप्तान रजत ले सकते हैं अहम फैसला
वैभव सूर्यवंशी की भी लग सकती है लॉटरी
राजस्थान रॉयल्स भले ही क्वालिफायर-2 में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हो, लेकिन 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से पूरे सीजन सुर्खियां बटोरीं. वैभव ने आईपीएल 2026 में 16 पारियों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं. उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा, जो इस सीजन किसी भी बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट है. इसके अलावा उन्होंने सबसे ज्यादा 72 छक्के और 63 चौके भी लगाए हैं. शानदार प्रदर्शन के दम पर वैभव सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर जैसे बड़े पुरस्कार जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर बने वैभव सूर्यवंशी के ‘सबसे बड़े फैन’, टीम इंडिया में डेब्यू को लेकर बयान से मचाई खलबली!
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines