IPL 2026: क्या GT के खिलाफ फाइनल में RCB की प्लेइंग 11 में होंगे बड़े-बड़े बदलाव? कप्तान रजत ले सकते हैं अहम फैसला

RCB Possible Playing 11: आईपीएल 2026 के फाइनल में RCB की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होने जा रही है. इस बड़े मुकाबले में RCB के टीम कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर है. आइए जानते हैं कि RCB की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.

RCB Rajat patidar
1 / 7

RCB Possible Playing 11: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन शानदार रहा है और फाइनल में उनकी भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होने जा रही है. RCB के पास इतिहास दोहराने और लगातार दूसरे साल IPL ट्रॉफी पर कब्जा करने का मौका है. पिछले मैच में RCB को GT के खिलाफ 92 रन से जीत मिली थी. इसी वजह से सवाल है कि क्या फाइनल के लिए कप्तान रजत पाटीदार टीम में कोई बदलाव करेंगे या नहीं. आइए RCB की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

RCB का ओपनिंग कॉम्बिनेशन

RCB का ओपनिंग कॉम्बिनेशन2 / 7

वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. फिल साल्ट के खेलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं लेकिन वेंकटेश ने पिछले कुछ मैचों में धुआंधार बल्लेबाजी की है. ऐसे में कप्तान रजत पाटीदार टीम कॉम्बिनेशन नहीं बदलना चाहेंगे.

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर में RCB के पास हैं इन-फॉर्म बल्लेबाज

मिडिल ऑर्डर में RCB के पास हैं इन-फॉर्म बल्लेबाज3 / 7

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास मिडिल ऑर्डर में देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा और टिम डेविड जैसे शानदार बल्लेबाज हैं. अगर शुरुआत में RCB ने विकेट गंवा दिए, तो ये चारों पारी संभाल सकते हैं.

RCB के पास हैं दो बेहतरीन ऑलराउंडर

RCB के पास हैं दो बेहतरीन ऑलराउंडर4 / 7

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या के रूप में दो ऑलराउंडर हैं. दोनों ही बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी का भी विकल्प देते हैं.

विज्ञापन

गेंदबाजी अटैक में नहीं होगा कोई बदलाव!

गेंदबाजी अटैक में नहीं होगा कोई बदलाव!5 / 7

RCB के पास गेंदबाजी अटैक में जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार के रूप में दो धाकड़ खिलाड़ी है. रसिख सलाम ने भी इस साल अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाया है. पिछले मैच में भुवनेश्वर और रसिख ने दो-दो विकेट अपने नाम किए थे. उन्हें GT के खिलाफ दोबारा ऐसा ही करना होगा.

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?6 / 7

RCB टीम इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में जैकब डफी का उपयोग कर सकती है. धर्मशाला की पिच को देखते हुए पिछले मैच में सुयश शर्मा की जगह डफी को खेलने का मौका दिया गया था. डफी ने तीन विकेट झटके थे और अभी वो शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ऐसे में उन्हें ही इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

RCB की संभावित प्लेइंग 11

RCB की संभावित प्लेइंग 117 / 7

वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम. (इम्पैक्ट प्लेयर: जैकब डफी)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन