IPL 2026: मुबंई को हराकर कोलकाता ने पॉइंट्स टेबल में कर दिया बड़ा उलटफेर, फंस गया प्लेऑफ का समीकरण
IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में कोलकाता ने मुंबई को हराकर प्लेऑफ की रेस में बड़ा खेला कर दिया है. अंक तालिका अब पूरी तरह बदल गई है.
Written By: Alsaba Zaya|Updated: May 21, 2026 00:38
Edited By : Alsaba Zaya|Updated: May 21, 2026 00:38
Share :
---विज्ञापन---
IPL 2026 Points Table: 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ केकेआर ने 2 अंक हासिल किए और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा. मुबंई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में अब कोलकाता ने जीत हासिल कर प्लेऑफ की रेस को रोमांचक बना दिया है. केकेआर भी अब प्लेऑफ की रेस में काफी आगे खड़ी हो गई है. कोलकाता अब आठवें से छठे स्थान पर आ गई है.
इन 3 टीमों ने कटा लिया है प्लेऑफ का टिकट
प्लेऑफ में आरसीबी, हैदराबाद और गुजरात पहले ही अपना टिकट कटा चुकी है. आरसीबी 18 अंक लेकर अंक तालिका में टॉप पर है, जबकि गुजरात के पास भी 16 अंक हैं और वह दूसरे नंबर पर है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी 16 अंक हैं. राजस्थान 14 अंकों के साथ नंबर 4 पर बनी हुई है.
पांचवें नंबर पर पंजाब किंग्स के पास 13 अंक हैं. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स भी 13 अंकों के साथ छठे स्थान पर आ गई है. इसके अलावा सीएसके 12 और दिल्ली 12 अंकों के साथ क्रमश सातवें और आठवें नंबर पर हैं. वहीं मुंबई और लखनऊ के पास भी 8-8 अंक हैं. दोनों 9वें और 10वें स्थान पर हैं. दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं.