IPL 2026, Kolkata Knight Riders: 28 मार्च से आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू होने जा रहा है और सभी 10 टीमें जमकर तैयारियां कर रही हैं. इस सीजन तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपना चौथा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि केकेआर ने आईपीएल 2024 का खिताब जीतने के बाद श्रेयस अय्यर और फिल साल्ट को छोड़कर बड़ी गलती की.
कुंबले ने कहा कि जब तक KKR अपने अहम खिलाड़ियों को बनाए रखने की अहमियत नहीं समझती, तब तक टीम को खिताब का प्रबल दावेदार नहीं माना जा सकता.

श्रेयस और सॉल्ट को जाने देना KKR का गलत फैसला

अनिल कुंबले ने ‘जियो हॉटस्टार’ की एक विज्ञप्ति में कहा कि, "दो साल पहले केकेआर ने आईपीएल जीता और अपनी तीसरी ट्रॉफी उठाई थी. उस जीत के दो अहम खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और फिल सॉल्ट थे. दोनों ने टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन केकेआर ने दोनों को जाने दिया. खिलाड़ियों को अपने साथ रखने के मामले में उनमें कोई निरंतरता नहीं है. केकेआर ने श्रेयस और सॉल्ट को जाने देकर गलत फैसला किया और इस वजह से अब उनके पास आईपीएल जीतने वाला कोई कप्तान नहीं है."

---खबर नीचे जारी है---

गौरतलब है कि श्रेयस अब पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं और उन्होंने पिछले सीजन में टीम को फाइनल तक पहुंचाकर अपनी कप्तानी साबित की. वहीं, सॉल्ट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने आईपीएल 2025 में आरसीबी को अपना पहला खिताब जिताने में बड़ा योगदान दिया.

---खबर नीचे जारी है---

अजिंक्य रहाणे पर उठाए सवाल

कुंबले ने आगे कहा कि भले ही KKR के पास अनुभवी कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक IPL खिताब नहीं जीता. उनका मानना है कि ट्रॉफी जीत चुका कप्तान टीम के लिए बड़ा फायदा देता है. उन्होंने कहा, "अजिंक्य रहाणे एक अनुभवी खिलाड़ी हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की है, लेकिन उन्होंने अभी तक कप्तान के तौर पर आईपीएल का खिताब नहीं जीता है."

---खबर नीचे जारी है---

उन्होंने कहा, "ऐसा कप्तान होना जिसने ट्रॉफी जीती हो, आपको फायदा देता है. उन्हें यह सीखना होगा कि अपने अहम खिलाड़ियों को अपने पास कैसे बनाए रखा जाए. वर्ना वे संघर्ष करते रहेंगे और उन्हें ट्रॉफी जीतने का दावेदार नहीं माना जा सकता."

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका! इंग्लैंड के दिग्गज ने नाम लिया वापस

कुंबले ने की श्रेयस अय्यर की तारीफ

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व कोच अनिल कुंबले ने श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि श्रेयस नए माहौल और टीम के साथ भी शानदार काम किया. पंजाब किंग्स के साथ अपने पहले ही सीजन में उन्हें फाइनल तक ले जाना आसान नहीं था, लेकिन श्रेयस ने यह कर दिखाया. कुंबले ने कहा, “श्रेयस को अक्सर कम आंका जाता है, लेकिन वह एक असाधारण नेतृत्वकर्ता हैं और हर बार खुद को साबित करते हैं.”

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट में नया बवाल! बाबर आजम को टीम से बाहर किए जाने पर चयनकर्ता ने की PCB से जांच की मांग