---विज्ञापन---

खेल angle-right

पाकिस्तान क्रिकेट में नया बवाल! बाबर आजम को टीम से बाहर किए जाने पर चयनकर्ता ने की PCB से जांच की मांग

Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चयनकर्ता आकिब जावेद ने बाबर आजम को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. आकिब ने बताया कि बाबर को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चोटिल होने की वजह से नहीं चुना गया, लेकिन इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है.

---खबर नीचे जारी है---

Aaqib Javed on Babar Azam: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान ने कई नए चेहरों को मौका दिया है, तो वहीं बाबर आजम और फखर जमान जैसे कुछ सीनियर खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ा. बाबर आजम को वनडे टीम से बाहर किए जाने पर काफी बवाल भी मचा था. कई लोगों का मानना था कि बाबर को उनकी खराब फॉर्म की वजह से टीम में नहीं चुना गया है. लेकिन इस मामले में अब एक नया मोड़ा आया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की चयन समिति के सदस्य आकिब जावेद ने शनिवार, 14 मार्च को एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बाबर आजम को इसलिए नहीं चुना गया क्योंकि वह चोटिल थे. हैरानी की बात यह रही कि यह चोट उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान लगी थी, लेकिन इसकी जानकारी खुद चयनकर्ताओं को भी नहीं थी. जावेद ने इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से आधिकारिक जांच की मांग की है.

---खबर नीचे जारी है---

बाबर आजम को लेकर आकिब जावेद ने किया बड़ा खुलासा

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के लिए बाबर आजम के चयन को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे थे. टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. अब उनकी चोट को लेकर आकिब जावेद के खुलासे के बाद पाकिस्तान क्रिकेट की काफी आलोचना हो रही है. आकिब ने मीडिया से बातचीत में टीम के फिजियो और हेड कोच माइक हेसन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए.

आकिब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, “बाबर आजम को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान चोट लगी थी. श्रीलंका से लौटने के बाद डॉक्टर ने उनकी जांच की और इसी वजह से वह नेशनल टी20 टूर्नामेंट में भी नहीं खेल पाए. वह खेलना चाहते थे, लेकिन चोट के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा.”

---खबर नीचे जारी है---

PCB से की जांच की मांग

आकिब जावेद ने आगे कहा कि उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से जांच की मांग की है. उनका सवाल है कि बाबर आजम और फखर जमान दोनों अचानक अनफिट कैसे हो गए और वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद ही चयनकर्ताओं को इसकी जानकारी क्यों दी गई.

उन्होंने कहा, ”हम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अनुरोध कर रहे हैं. हमने इस मामले में जांच के आदेश देने की मांग की है. दोनों फखर और बाबर कैसे अनफिट हो गए? वर्ल्ड कप के बाद क्या हमें इन दोनों खिलाड़ियों की चोटों के बारे में पता चला? मैं बस यह जानना चाहता हूं कि क्या टीम मैनेजमेंट उनकी चोटों की देखभाल नहीं कर रहा था? क्या वे पूरी तरह फिट थे? हम चयनकर्ताओं को यह पता होना चाहिए, लेकिन जब खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए जाते हैं, तो उनकी स्वास्थ्य समस्याओं और चोट की चिंताओं की देखभाल हेड कोच और फिजियो द्वारा की जानी चाहिए. हमें इस बारे में जानकारी मिलनी चाहिए थी.”

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- सलमान अली आगा की ‘बदतमीजी’ पर ICC का कड़ा एक्शन, ग्लव्ज-हेलमेट फेंकने की मिली सजा!

प्लेइंग 11 चुनना हमारा काम नहीं

आकिब जावेद ने यह भी साफ किया कि चयन समिति का काम सिर्फ टीम चुनना होता है, प्लेइंग इलेवन तय करना नहीं. उन्होंने कहा कि प्लेइंग 11 का फैसला कप्तान और कोच करते हैं और उन्हें इसकी पूरी आजादी होनी चाहिए. उन्होंने यह भी माना कि पाकिस्तान क्रिकेट में सुधार के लिए कई प्रयास और बदलाव किए गए, लेकिन अभी तक वैसा नतीजा नहीं मिला जैसा उम्मीद की जा रही थी.

ये भी पढ़ें- लाइव मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगी चोट, स्ट्रेचर से ले जाया गया मैदान के बाहर

First published on: Mar 14, 2026 05:50 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola