---विज्ञापन---

खेल

4,W,0,NB,5W,W,W,0,1,2,1… जोफ्रा आर्चर के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, IPL में ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी

RR vs GT: आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले ओवर में 11 गेंदें फेंकी, जिसमें 4 वाइड शामिल रहीं. इसी के साथ आर्चर के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है. वह IPL इतिहास में ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: May 9, 2026 21:03
Jofra Archer
Jofra Archer

IPL 2026, Jofra Archer: आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने IPL में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. शनिवार (9 मई) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान की गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए आर्चर ने पहला ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने कुल 11 गेंदें डालीं. इसी के साथ वह IPL इतिहास में 11 गेंदों का ओवर फेंकने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बन गए हैं.

जोफ्रा आर्चर ने फेंकी एक ओवर में 11 गेंदें

गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से पहला ओवर फेंकने आए जोफ्रा आर्चर ने 11 गेंदें डालीं. आर्चर ने 6 लीगल गेंदें पूरी करने से पहले 4 वाइड और 1 नो-बॉल फेंकी. इसी के साथ आर्चर आईपीएल इतिहास में 11 गेंदों का ओवर फेंकने वाले पहले विदेशी गेंदबाज और कुल 7वें गेंदबाज बन गए. इससे पहले IPL में 6 भारतीय गेंदबाज ऐसा कर चुके हैं. आईपीएल में सबसे पहले 11 गेंदों का ओवर फेंकने का अनचाहा रिकॉर्ड मोहम्मद सिराज के नाम दर्ज हुआ था.

---विज्ञापन---

उन्होंने 2023 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था. उसी सीजन में तुषार देशपांडे ने भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी.
वहीं, आईपीएल 2025 में शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पांड्या ने भी 11 गेंदों के ओवर डाले थे. आर्चर से पहले IPL 2026 में अर्शदीप सिंह भी 11 गेंदों का ओवर फेंक चुके हैं. दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने भी यह अनचाहा रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के खिलाफ ही बनाया था.

ये भी पढ़ें- 6,6,6,6,6,6,6,6,6,6,6,6,6… IPL 2026 में डेथ ओवर्स में ये खिलाड़ी लगा रहा सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-5 लिस्ट में 2 भारतीय

आईपीएल में फेंका गया सबसे लंबा ओवर (गेंदों की संख्या में)

11 – मोहम्मद सिराज (आरसीबी) बनाम एमआई, बेंगलुरु, 2023 (ओवर #19)
11 – तुषार देशपांडे (सीएसके) बनाम एलएसजी, चेन्नई, 2023 (ओवर #4)
11 – शार्दुल ठाकुर (एलएसजी) बनाम केकेआर, कोलकाता, 2025 (ओवर #13)
11 – संदीप शर्मा (आरआर) बनाम डीसी, दिल्ली, 2025 (ओवर #20)
11 – हार्दिक पांड्या (एमआई) बनाम जीटी, वानखेड़े, 2025 (ओवर #8)
11 – अर्शदीप सिंह (पीबीकेएस) बनाम जीटी, मुल्लनपुर, 2026 (ओवर #20)
11 – जोफ्रा आर्चर (आरआर) बनाम जीटी, जयपुर, 2025 (ओवर #1)

---विज्ञापन---

ऐसा रहा जोफ्रा आर्चर का पहला ओवर

मैच की पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन ने जोफ्रा आर्चर के खिलाफ चौका जड़कर शानदार शुरुआत की. इसके बाद आर्चर ने अगली गेंद वाइड फेंकी. ओवर की दूसरी लीगल गेंद पर कोई रन नहीं बना, लेकिन तीसरी गेंद पर आर्चर ने नो-बॉल कर दी. फ्री-हिट पर भी आर्चर लय में नहीं दिखे और उन्होंने एक और वाइड गेंद डाल दी. इस दौरान चौका भी आया, जिससे गुजरात टाइटंस के खाते में एक साथ 5 रन जुड़ गए. इसके बाद आर्चर ने लगातार दो और वाइड गेंदें फेंकीं. फिर शुभमन गिल ने ओवर की चौथी लीगल गेंद पर एक रन लिया. 5वीं वैध गेंद पर सुदर्शन ने 2 रन बटोरे, जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लिया.

ये भी पढ़ें- GT के खिलाफ RR की प्लेइंग 11 से क्यों बाहर हुए रियान पराग? यशस्वी जायसवाल ने खोला राज़

First published on: May 09, 2026 08:44 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.