6,6,6,6,6,6,6,6,6,6,6,6,6... IPL 2026 में डेथ ओवर्स में ये खिलाड़ी लगा रहा सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-5 लिस्ट में 2 भारतीय
Most Sixes in Death Overs in IPL 2026: आईपीएल 2026 में खूब चौकों-छक्कों की बारिश देखने मिल रही है. इस सीजन में आखिरी 5 ओवर्स में (16 से 20 ओवर) में भी जमकर छक्के लगे हैं. यहां जानिए IPL 2026 में डेथ ओवर्स में कौन लगा रहा सबसे ज्यादा छक्के?

Most Sixes in Death Overs in IPL 2026: आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है और हर दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस सीजन अब तक 51 मुकाबले खेले जा चुके हैं और मैदान पर जमकर चौकों-छक्कों की बारिश देखने मिली है. आंकड़ों के मुताबिक, मौजूदा सीजन में डेथ ओवर्स (16 से 20 ओवर) में अब तक 60 से ज्यादा छक्के लगे हैं, जिसमें विदेशी बल्लेबाजों का दबदबा रहा है. आइए जानते हैं IPL 2026 में अब तक डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में.
1. टिम डेविड
2 / 6RCB के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड इस लिस्ट में टॉप पर हैं. डेविड ने IPL 2026 में अब तक खेली 5 पारियों में डेथ ओवर्स में 48 गेंदों का सामना करते हुए 13 छक्के जड़े हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 236 का रहा है.
2. डोनोवान फरेरा
3 / 6इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज डोनोवान फरेरा हैं. फरेरा ने इस सीजन अब तक खेले 6 मैचों में डेथ ओवर्स के दौरान 53 गेंद खेलकर 13 छक्के लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 213.20 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं
3. हेनरिक क्लासेन
4 / 6शानदार फॉर्म में चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. क्लासेन ने इस सीजन अब तक खेले 9 पारियों में 101 गेंदों का सामना करते हुए 12 छक्के जड़े और उनकी स्ट्राइक रेट 179.20 रही.
4. मुकुल चौधरी
5 / 6IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के डेब्यू करने वाले मुकुल चौधरी भी इस लिस्ट में शामिल हैं. मुकुल ने इस सीजन अब तक खेले 7 पारियों में 69 गेंदों पर 10 छक्के लगाए और 155.07 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
5. नीतीश कुमार रेड्डी
6 / 6लिस्ट में पांचवें नंबर पर नीतीश कुमार रेड्डी हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नीतीश रेड्डी ने 7 पारियों में 47 गेंदों पर 10 छक्के लगाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 217.02 का रहा.