GT के खिलाफ RR की प्लेइंग 11 से क्यों बाहर हुए रियान पराग? यशस्वी जायसवाल ने खोला राज़
Why Is Riyan Parag Not Playing RR vs GT Match: रियान पराग शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के मैच में हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण नहीं खेल पाए. ये मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है, और इस अहम टक्कर से पहले राजस्थान को एक बड़ा झटका लगा है.

रियान पराग की गैरमौजूदगी में यंग ओपनर यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में पहली बार स्टैंड-इन कप्तान की जिम्मेदारी संभाली. राजस्थान रॉयल्स ने पराग की जगह प्लेइंग 11 में शिमरोन हेटमायर को भी शामिल किया.
2 / 6टॉस के वक्त बात करते हुए, जायसवाल ने कंफर्म किया की कि पराग को हैमस्ट्रिंग की परेशानी हुई है, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि रेगुलर कैप्टन के जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है. जायसवाल की कप्तानी के डेब्यू पर, टॉस जीतने के बाद राजस्थान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
3 / 6इस सीजन में रियान पराग की बेहतरीन फॉर्म को देखते हुए, उनकी गैरमौजूदगी रॉयल्स के लिए एक बड़ा झटका है. उनकी कप्तानी में राजस्थान ने 10 मैचों में 6 जीत हासिल की हैं. उन्होंने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी एक शानदार पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने सिर्फ 50 गेंदों पर 90 रन बनाए थे.
4 / 6अब रॉयल्स को उम्मीद होगी कि शिमरोन हेटमायर बल्ले से कमाल दिखाएंगे. हालांकि इस कैरेबियाई बल्लेबाज को IPL 2026 में संघर्ष करना पड़ा है और उन्होंने छह पारियों में सिर्फ 72 रन बनाए हैं, लेकिन इस साल की शुरुआत में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान वे शानदार फॉर्म में थे, जहां उन्होंने 186 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए थे.
5 / 6शिमरोन हेटमायर को शामिल करने के अलावा, राजस्थान ने अपनी टीम में यश राज पुंजा को भी जगह दी. वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने एक बदलाव करते हुए मानव सुथार की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया.
6 / 6राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस, दोनों ही टीमें 10 मैचों में 12 अंकों के साथ इस मुकाबले में उतरीं. GT, CSK, RCB और PBKS के खिलाफ लगातार 3 जीत के बाद मजबूत लय में थी, जबकि राजस्थान को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा था.