हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों को कितने मिलेंगे पैसे? यहां देखें पूरा हिसाब किताब

आईपीएल 2026 में कुल 4 टीमों ने प्लेऑफ की रेस में अपनी जगह बना ली है. प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों को कितने पैसे मिलते हैं. आइए जानते हैं पूरा हिसाब किताब.

विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल 2026 रोमांचक मोड़ पर है. 26 मई से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू हो जाएंगे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई है. आईपीएल 2026 में प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों को कितने पैसे मिलेंगे? ये सवाल फैंस के मन में परेशान कर रहा है. आइए जानते हैं आईपीएल का पूरा हिसाब किताब.

प्लेऑफ वाली 4 टीमों को कितने मिलेंगे?

आईपीएल में प्राइज मनी का ऐलान आखिरी दौर पर किया जाता है. आईपीएल 2025 में चैंपियन बनने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि रनरअप टीम को 12.5 करोड़ मिले थे. तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को 7 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि चौथे नंबर वाली टीम को 6.5 करोड़ रुपये मिले थे. यानी कुल मिलाकर देखें तो पिछले साल का प्राइज पूल करीब 47 करोड़ के आसपास का था. इस बार भी प्राइज मनी पूल इसी के आसपास रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:  IPL 2027 के लिए आया नया ट्विस्ट, मुंबई समेत इन 3 टीमों ने चली बड़ी चाल

विज्ञापन

आईपीएल 2008 में कितनी मिली थी प्राइज मनी?

आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. तब प्राइज मनी के तौर पर केवल 4.8 करोड़ रुपये दिए गए थे. दो साल तक यही प्राइज मनी का सिलसिला जारी रहा. हालांकि आईपीएल 2010 में इसे बढ़ाकर 10 करोड़ कर दिए गए थे. साल 2015 में फिर एक बार प्राइज मनी में बढ़ोतरी हुई थी. इसके बाद धीरे-धीरे प्राइज मनी को 20 करोड़ रुपये कर दिए गए.

26 मई से प्लेऑफ के मुकाबले होंगे शुरू

26 मई को आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. इसके अलावा 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. इसके अलावा 19 मई को दूसरा क्वालीफायर और फाइनल मैच 31 मई को खेला जाएगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का क्या है अगला टारगेट? 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola