IPL 2027 के लिए आया नया ट्विस्ट, मुंबई समेत इन 3 टीमों ने चली बड़ी चाल
आईपीएल 2026 के अंतिम चरण के दौरान मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने बड़ी चाल चली थी. ऐसे में अब इन 3 टीमों को आईपीएल 2027 में फायदा होगा.

आईपीएल 2026 का घमासान जारी है. लीग स्टेज के मुकाबले खेले जा चुके हैं. अब प्लेऑफ की तैयारियां शुरू हो गई हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई है. इसी बीच आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स को फायदा मिलेगा.
3 टीमों ने लिए थे बड़े फैसले
2 / 7दरअसल मुंबई, कोलकाता और राजस्थान ने आईपीएल 2026 के आखिरी मुकाबले से पहले कुछ खिलाड़ियों को साइन किया था. इन टीमों ने चोटिल खिलाड़ियों की जगह अपनी टीम में कुछ नए खिलाड़ी रिपलेसमेंट के तौर पर शामिल किए थे.
आईपीएल 2027 रिटेंशन के लिए योग्य
3 / 7बीसीसीआई के नियम के मुताबिक अब ये खिलाड़ी आईपीएल 2027 रिटेंशन के लिए भी पात्र होंगे. ऐसे में इन खिलाड़ियों को फायदा मिलने वाला है. ये भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का क्या है अगला टारगेट?
मुंबई और राजस्थान ने इन खिलाड़ियों को किया था साइन
4 / 7शनिवार 23 मई को मुंबई इंडियंस ने क्विंटन डी कॉक और राज बावा की जगह पर महिपाल लोमरोर और रुचिट अहीर को टीम में शामिल किया था , जबकि राजस्थान रॉयल्स ने रवि सिंह के स्थान पर इमानजोत चहल को साइन किया था.
केकेआर ने भी चली बड़ी चाल
5 / 7इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी 25 मई को मथीशा पथिराना के स्थान पर लुवनीत सिसोदिया को अपने दल में शामिल करने का ऐलान किया था.
क्या कहता है नियम?
6 / 7नियम के मुताबिक यदि कोई खिलाड़ी 12वें मैच के दौरान या उससे पहले घायल हो जाता है", तो घायल खिलाड़ी और उसके प्रतिस्थापन दोनों अगले आईपीएल नीलामी से पहले ये खिलाड़ी के लिए पात्र हो जाते हैं. सीएसके ने भी पिछले सीजन गुरजनप्रीत सिंह की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल किया था और इस सीजन के लिए सीएसके ने उन्हें रिटेन किया था.
आईपीएल अधिकारियों को दे दी गई थी जानकारी
7 / 7लेकिन इन फ्रेंचाइजियों ने लीग के 12वें मैच के बाद इन खिलाड़ियों को साइन किया. हालांकि आईपीएल के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि सभी चोटों की जानकारी प्रत्येक फ्रेंचाइजी के 12वें मैच के समापन से पहले ही लीग अधिकारियों को दे दी थी. ऐसे में ये खिलाड़ी आईपीएल 2027 से पहले टीम में बने रहने के पात्र होंगे.