IPL 2026, Hardik Pandya: 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 का सीजन अभी तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. हालांकि, मुंबई की टीम 10 में से सिर्फ 3 जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. लेकिन अब टीम के लिए बचे हुए सभी मैच करो या मरो जैसा है और उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत हासिल करनी होगी.
MI अपने अगले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ेगी. यह मैच 10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है. हार्दिक इस मुकाबले से भी बाहर हो सकते हैं.
RCB के खिलाफ भी मैच नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या?
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस की टीम बुधवार (6 मई) दोपहर को मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 (डोमेस्टिक) से रवाना हुई तो वहां उनके कप्तान हार्दिक मौजूद नहीं थे. हालांकि, हार्दिक मुकाबले से ठीक पहले स्क्वॉड के साथ जुड़ेंगे या नहीं, अभी तक ऐसी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है.
इससे पहले वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में भी हार्दिक नहीं खेले थे, जिसमें उनकी जगह पर सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी संभाली थी. तब हार्दिक के ना खेलने के पीछे की वजह उनके पीठ में ऐंठन बताई गई थी. ऐसे में अगर हार्दिक RCB के खिलाफ मैच नहीं खेलते हैं तो एक बार फिर सूर्या मुंबई टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी फ्रेंचाइजी के लिए खेलने उतरेंगे KKR के 2 स्टार खिलाड़ी, IPL में मचा चुके हैं धमाल
IPL 2026 में हार्दिक का प्रदर्शन
हार्दिक पांड्या एक बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, लेकिन कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है. इस सीजन हार्दिक ने अब तक 8 मैच खेले हैं और बल्ले से सिर्फ 146 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 20.86 का रहा, जबकि स्ट्राइक रेट 136.45 का रहा. वहीं, गेंदबाजी में हार्दिक ने 8 मैचों में सिर्फ 4 विकेट ही हासिल कर पाए हैं और इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 11.90 रहा है.
हार्दिक की कप्तानी रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए कुल 37 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें टीम सिर्फ 14 मैचों को ही जीतने में कामयाब हो सकी है, जबकि 23 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच भारत सरकार ने फिर दिया पाकिस्तान को बड़ा झटका, पड़ोसी मुल्क के लिए आई बुरी खबर
संबंधित खबरें
WWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
3 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines