IPL 2026 के बीच भारत सरकार ने फिर दिया पाकिस्तान को बड़ा झटका, पड़ोसी मुल्क के लिए आई बुरी खबर

आईपीएल 2026 के बीच भारत सरकार ने पाकिस्तान को करारा झटका दिया है. खेल मंत्रालय ने भारत पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज पर बड़ा फैसला सुनाया है, जो पड़ोसी मुल्क के लिए अच्छी खबर नहीं है.

भारत और पाकिस्तान
1 / 6
भारत और पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मैच का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं. हालांकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती है. भारत और पाक की भिड़ंत आईसीसी और एशिया कप में होती है. क्रिकेट के अलावा भारत और पाकिस्तान अन्य खेलों में भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलते हैं. हालांकि अब भारत सरकार ने पाकिस्तान के एक और झटका दिया है.  

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान पर आई खबर

भारत और पाकिस्तान पर आई खबर2 / 6

भारतीय खेल मंत्रालय ने बुधवार 6 मई को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले सभी खेलों की द्विपक्षीय सीरीज पर प्रतिबंध लागू रहेगा. लेकिन पाकिस्तान से आने वाले खिलाड़ियों को बहुपक्षीय आयोजनों में भाग लेने से नहीं रोका जाएगा.

विज्ञापन

मंत्रालय ने किया साफ

मंत्रालय ने किया साफ3 / 6

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों, तकनीकी कर्मियों और अंतर्राष्ट्रीय खेल शासी निकायों के पदाधिकारियों के लिए वीजा प्रकिया को आसान बनाया जाएगा, ताकि भारत को पसंदीदा खेल गंतव्य के रूप में निखारा जा सके.

भारतीय टीम नहीं लेगी भाग

भारतीय टीम नहीं लेगी भाग4 / 6

मंत्रालय ने कहा "एक-दूसरे के देश में होने वाले द्विपक्षीय खेल आयोजनों के संबंध में, भारतीय टीमें पाकिस्तान में होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेंगी. न ही हम पाकिस्तानी टीमों को भारत में खेलने की अनुमति देंगे."

विज्ञापन

बहुपक्षीय टूर्नामेंट में भाग लेंगी

बहुपक्षीय टूर्नामेंट में भाग लेंगी5 / 6

बयान में आगे कहा गया "भारतीय टीमें और व्यक्तिगत खिलाड़ी उन अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेंगे, जिनमें पाकिस्तान की टीमें या खिलाड़ी भी शामिल होंगे. इसी प्रकार, पाकिस्तानी खिलाड़ी और टीमें भारत द्वारा आयोजित ऐसे बहुपक्षीय आयोजनों में भाग ले सकेंगी."

साल 2008 से मामला हुआ खराब

साल 2008 से मामला हुआ खराब6 / 6

साल 2008 से मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती है. हालांकि कई पूर्व खिलाड़ी इस फैसले को समय समय पर गलत बताते हैं. लेकिन भारत का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ हम कोई भी द्विपक्षीय सीरीज खेलने की इजाजत नहीं तब तक नहीं देंगे, जब तक पाकिस्तान आंतकी गतिविधियों को खत्म नहीं करता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन