GT vs CSK Live Streaming: फ्री में कब और कहां देखें लाइव मैच? जानें टीवी से लेकर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग तक की पूरी जानकारी

GT vs CSK Live Streaming: आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला गुरुवार (21 मई) को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

IPL 2026, GT vs CSK Live Streaming

IPL 2026, GT vs CSK Live Streaming

IPL 2026, GT vs CSK Live Streaming: आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में गुरुवार (21 मई) को गुजरात टाइटंस की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से होगी. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. एक तरफ गुजरात की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, तो वहीं चेन्नई की टीम अब भी टॉप-4 की रेस में बनी हुई है.

विज्ञापन

हालांकि, सीएसके को टॉप-4 में पहुंचने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा. ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प और रोमांचक होने की उम्मीद है. तो आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

CSK के लिए करो या मरो का मुकाबला

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. गुजरात की टीम ने इस सीजन अब तक खेले 13 मैचों में 8 जीते हैं और 16 अंकों के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है. वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक खेले 13 मैचों में 6 जीते हैं और 12 अंकों के साथ इस समय पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर मौजूद है.

अब चेन्नई की टीम को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा. हालांकि इस जीत के बाद भी चेन्नई को अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा.

विज्ञापन

किसका पलड़ा है भारी?

GT vs CSK हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें गुजरात ने 5 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि चेन्नई को 4 मैचों में जीत मिली है. घरेलू मैदान पर भी गुजरात का दबदबा देखने को मिला है, जहां टीम ने दो बार चेन्नई को हराया है.

GT vs CSK: कब और कहां देखें लाइव मैच?

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 66वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स (Sports Star) के विभिन्न चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर फ्री में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ट्राई सीरीज के लिए BCCI ने अचानक बदल दिया इंडिया का स्क्वाड, KKR के इस खिलाड़ी को मिली जगह

GT vs CSK: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज.
इम्पैक्ट प्लेयर – राहुल तेवतिया.

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अकेल हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी.
इम्पैक्ट प्लेयर – प्रशांत वीर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ