IPL के बाद लगने वाली है क्रिकेटर्स के संन्यास की झड़ी, 1-2 नहीं लिस्ट में आधा दर्जन नाम तय!

List of Top 6 Cricketers Who May Retire After IPL 2026: आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है और 26 मई से प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत होने जा रही है. इसी बीच क्रिकेट वर्ल्ड में कई दिग्गज खिलाड़ियों के संभावित रिटायरमेंट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि इस सीजन के बाद कई स्टार खिलाड़ी आईपीएल को अलविदा कह सकते हैं.

MS Dhoni David Miller
1 / 7
MS Dhoni David Miller

हम ऐसे 6 खिलाड़ियों की लिस्ट आपके सामने लाने जा रहे हैं, जिनका आईपीएल करियर ढलान पर नजर आ रहा है. भले ही हम अपने फेवरेट प्लेयर्स को हमेशा खेलते हुए देखना चाहते हों, लेकिन कभी न कभी क्रिकेट किट को अलमारी में रख ही देना पड़ता है.

विज्ञापन

एमएस धोनी

एमएस धोनी 2 / 7

सबसे ज्यादा चर्चा चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर हो रही है. 44 साल के माही ने CSK को 5 आईपीएल ट्रॉफियां जिताई हैं, लेकिन इस सीजन चोट के कारण वो अपनी टीम के लिए अवेलेबल नहीं रह सके. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सुरेश रैना ने उनकी वापसी की उम्मीद जताई, लेकिन आखिरी फैसला धोनी के हाथ में ही है.

विज्ञापन

डेविड मिलर

डेविड मिलर 3 / 7

डेविड मिलर 2012 से लेकर अब तक आईपीएल के कई सीजन खेल चुके हैं, और काफी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं. फिलहाल वो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं, लेकिन उनको एस्पीरिएंस के हिसाब से बल्लेबाजी के उतने मौके नहीं मिल पा रहे हैं, ऐसे में अगर वो संन्यास लेते हैं, तो ये हैरानी की बात नहीं होगी.

सुनील नरेन

सुनील नरेन 4 / 7

कोलकाता नाइटराइडर्स के सबसे सीनियर स्पिन ऑलराउंडर सुनील नरेन ने इस सीजन एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और 200 आईपीएल विकेट पूरे किए. हालांकि बढ़ती उम्र और फिटनेस को देखते हुए मीडिया रिपोर्ट्स में उनके संन्यास की अटकलें लगाई जा रही हैं.

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क 5 / 7

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी चोटों से जूझते रहे. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में काफी कम मैच खेले, लेकिन शानदार गेंदबाजी से अपनी छाप छोड़ी. माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 उनका आखिरी सीजन साबित हो सकता है.

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे 6 / 7

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन भी इस सीजन निराशाजनक रहा. 12 मैचों में केवल 251 रन बनाने वाले रहाणे की कप्तानी में KKR प्लेऑफ की दौड़ से तकरीबन बाहर हो चुकी है. ऐसे में क्रिकेट एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि ये उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है.

विज्ञापन

मनीष पांडे

मनीष पांडे 7 / 7

2008 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनने वाले मनीष पांडे उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने अब तक आईपीएल के सभी 19 सीजन खेले हैं. आरसीबी टीम में रहते हुए वो इस लीग में शतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे, फिलहाल वो केकेआर का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में काफी मुश्किल से जगह मिल पा रही है, ऐसे में वो रिटायरमेंट की तरफ बढ़ रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन