ट्राई सीरीज के लिए BCCI ने अचानक बदल दिया इंडिया का स्क्वाड, KKR के इस खिलाड़ी को मिली जगह
Sri Lanka tri-series: आईपीएल खत्म होने के बाद युवा इंडिया ए की टीम अफगानिस्तान और श्रीलंका के साथ ट्राई सीरीज खेलेगी. बीसीसीआई की तरफ से इसको लेकर इंडिया ए के स्क्वाड में अचानक एक बड़ा बदलाव किया है. केकेआर के एक खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है. ऐसा क्यों हुआ आइए आपको भी बताते हैं.
Sri Lanka tri-series: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद इंडिया ए की टीम को श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई की तरफ से इंडिया ए की टीम का ऐलान भी कर दिया गया है लेकिन अब अचानक इसमें एक बड़ा बदलाव किया गया है. इस दौरे के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी अनुकूल रॉय को शामिल किया गया है. उन्होंने ऑलराउंडर हर्ष दुबे को रिप्लेस किया है. हर्ष अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए सीनियर टीम इंडिया का हिस्सा हैं ऐसे में वो इस ट्राई सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. इसी के चलते बोर्ड को ये कदम उठाना पड़ा है.
🚨 News🚨
Anukul Roy added to India A squad for the upcoming tri-series in Sri Lanka.
He replaces Harsh Dubey, who has received his maiden call-up to #TeamIndia's Test and ODI squads.
आईपीएल 2026 में हर्ष दुबे सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए उनका चयन हो गया है. उन्हें घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. 27 मैचों में उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हुए 133 विकेट अपने नाम किए हैं. पहली बार उन्हें टीम इंडिया का हिस्सा बनने का मौका मिला है.
अनुकूल रॉय को मिली इंडिया ए में जगह
श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ होने वाली ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम में अनुकूल रॉय का सिलेक्शन हो गया है. वो केकेआर के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और पिछले घरेलू सीजन में उन्होंने झारखंड के लिए लगातार बेहतरीन खेल दिखाया है. फर्स्ट क्लास में उन्होंने 141 विकेट अपने नाम किए हैं तो वहीं 1834 रन भी बना चुके हैं. दाम्बुला ट्राई सीरीज की शुरुआत 9 जून से होने जा रही है.