हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फिन एलन को लगा KKR का 'शाप', IPL इतिहास में अब तक कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया है ऐसा, जानकर चौंक जाएंगे आप

KKR vs GT: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज फिन एलन गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में शतक बेहद करीब पहुंचकर आउट हो गए. एलन सिर्फ 35 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौटे. इसी के साथ एलन भी KKR के इतिहास एक चौंकाने वाला रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए.

विज्ञापन
Finn Allen

IPL 2026 KKR vs GT, Finn Allen: आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार ओपनर फिन एलन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 35 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी खेली. हालांकि, एलन शतक लगाने से चूक गए. अगर एलन आज अपना शतक पूरा कर लेते तो यह उनका इस सीजन में दूसरा शतक होता. इसके साथ ही वह इतिहास रचते हुए वो मुकाम हासिल कर लेते, जो IPL के इतिहास में अब तक KKR का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था.

इतिहास रचने से चूके फिन एलन

IPL के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से कई दिग्गज बल्लेबाज खेले हैं. ब्रेंडन मैकुलम, आंद्रे रसेल, गौतम गंभीर, रॉबिन उथप्पा और वेंकटेश अय्यर जैसे खतरनाक बल्लेबाजों ने इस फ्रेंचाइजी के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं. लेकिन हैरानी की बात यह है कि आईपीएल 19 सालों के लंबे इतिहास में आज तक कोई भी बल्लेबाज KKR के लिए दो शतक नहीं लगा पाया है. IPL 2026 में आखिरकार फिन एलन इस चौंकाने वाले रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन वह सिर्फ 7 रन से इतिहास रचने से चूक गए.

एक समय ऐसा लग रहा था कि वह KKR के लिए दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया. वह साई किशोर की गेंद पर कैच आउट हो गए. जहां अन्य सभी फ्रेंचाइजियों के लिए कई खिलाड़ियों ने दो या उससे ज्यादा शतक लगाए हैं, लेकिन कोलकाता की टीम में अब तक कोई बल्लेबाज यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सका है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस इसे KKR का ‘शाप’ तक कहने लगे हैं.

विज्ञापन

आईपीएल में KKR के लिए शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

खिलाड़ीस्कोरविपक्षसाल
ब्रेंडन मैकुलम158*रॉयल चैलेंर्स बेंगलुरु2008
वेंकटेश अय्यर104मुंबई इंडियंस2023
सुनील नरेन109राजस्थान रॉयल्स2024
फिन एलन100*दिल्ली कैपिटल्स2026

ये भी पढ़ें- IPL 2026 के बाद बुमराह को आराम देने के मूड में नहीं है BCCI! मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

एलन ने 265+ के स्ट्राइक रेट से कूटे रन

हालांकि, फिन एलन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. एलन ने पहले 21 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया और फिर 34 गेंदों पर शानदार शतक जड़ दिया. उन्होंने 35 गेंदों पर 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 265.71 का रहा. वहीं, उन्होंने दूसरी बार KKR के लिए एक पारी में 10 छक्के लगाने का कारनामा किया है. इससे पहले उन्होंने इसी सीजन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतकीय पारी में 10 छक्के लगाए थे.

IPL की एक पारी में KKR के बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक छक्के

  • 13 – ब्रेंडन मैकुलम बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2008
  • 11 – आंद्रे रसेल बनाम सीएसके, चेन्नई, 2018
  • 10 – फिन एलन बनाम डीसी, दिल्ली, 2026
  • 10 – फिन एलन बनाम जीटी, कोलकाता, 2026*

ये भी पढ़ें- IPL 2026: सुनील नरेन ने रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola