हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LSG vs DC मैच में हाई वोल्टेज ड्रामा! स्टैंड्स में जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस को करना पड़ा बीच-बचाव, देखें VIDEO

LSG vs DC: आईपीएल 2026 में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान एक स्टैंड्स में चौंकाने वाली घटना देखने को मिली. मैच के दौरान अचानक दर्शक आपस में भिड़ गए और जमकर जमकर लात-घूंसे चले. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
LSG vs DC

IPL 2026, LSG vs DC: आईपीएल 2026 में बुधवार (1 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें दिल्ली की टीम ने 6 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. वहीं, इस मुकाबले के दौरान मैदान से ज्यादा चर्चा स्टैंड्स में हुए झगड़े की रही, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. मैच के बीच अचानक कुछ फैंस के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई और जमकर लात-घूंसे चले. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

LSG vs DC मैच के दौरान स्टैंड्स में भिड़े फैंस

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए LSG vs DC मैच के दौरान स्टैंड्स में दर्शकों के बीच तीखी बहस हो गई और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई. हालांकि, झगड़े की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है, लेकिन घटना से माहौल काफी गरमा गया था. बाद में सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने बीच-बचाव करके मामला शांत कराया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फैंस को जमकर एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाते हुए देखा सकता है.

ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की बैटिंग पूरी तरह फ्लॉप रही और 18.4 ओवर में सिर्फ 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ 7 रन बना सके, एडेन मार्करम ने 11 और निकोलस पूरन सिर्फ 8 रन ही जोड़ पाए. वहीं, मिचेल मार्श ने 35 रन और अब्दुल समद ने 36 रन की पारी खेली. दिल्ली की ओर से लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव ने 2 विकेट और कप्तान अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- साहिबजादा फरहान ने शतकों के मामले में की विराट कोहली की बराबरी, हिलाई टी20 क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक!

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और मोहम्मद शमी ने केएल राहुल को गोल्डन डक पर आउट कर दिया. इतना ही नहीं, दिल्ली की टीम 26 रन पर 4 विकेट खो चुकी थी. लेकिन फिर समीर रिजवी ने मोर्चा संभाला और नाबाद 70 रन की शानदार पारी खेलकर मैच का पासा पलट दिया. उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर 119 रन की जबरदस्त साझेदारी की. स्टब्स 39 रन बनाकर नाबाद रहे. इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली ने 17.1 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन बनाकर मैच जीत लिया.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: PBKS कप्तान श्रेयस अय्यर की इंजरी पर बड़ा अपडेट, CSK के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? हो गया खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola