IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ SRH की प्लेइंग 11 से बाहर होंगे ये 3 खिलाड़ी! एलिमिनेटर में पैट कमिंस कर सकते हैं बड़े बदलाव
SRH Possible Playing 11: IPL 2026 में SRH और RR के बीच एलिमिनेटर मैच का आयोजन होने वाला है. इस महामुकाबले के लिए SRH कुछ बदलाव कर सकता है. आइए SRH की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

SRH Possible Playing 11: IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर मैच खेला जाने वाला है. इस मैच के विजेता का सामना क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस से होगा. दोनों टीमों का लक्ष्य मैच जीतकर टूर्नामेंट में आगे बढ़ना होगा. सनराइजर्स हैदराबाद का IPL 2026 में प्रदर्शन धमाकेदार रहा है, लेकिन एलिमिनेटर में वह तीन बदलावों के साथ उतर सकते हैं. आइए SRH की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानते हैं.
अभिषेक-ट्रेविस करेंगे ओपनिंग!
2 / 6अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की ओपनिंग जोड़ी ने IPL में खूब धमाल मचाया है. अब एलिमिनेटर में भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दोनों पर अच्छी शुरुआत देने का भार होगा.
बल्लेबाजी अटैक में होगा एक बदलाव?
3 / 6SRH के पास बल्लेबाजी अटैक में ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी हैं. तीनों ही शानदार फॉर्म में हैं और एलिमिनेटर में भी उन्हें रन बनाने होंगे. स्मरण रविचंद्रन की जगह अनिकेत वर्मा को खेलने का मौका मिल सकता है, जिनके पास अधिक अनुभव है. इसके अलावा सलील अरोड़ा से भी बतौर फिनिशर उम्मीद रहेगी.
गेंदबाजी अटैक में हो सकते हैं दो बदलाव
4 / 6हर्षल पटेल ने पिछला मैच खेला था लेकिन कोई विकेट नहीं झटक पाए. उनकी जगह अब प्रफुल्ल हिंगे को खेलने का मौका मिल सकता है. स्पिनर शिवांग कुमार पिछले तीन मैचों में कोई विकेट नहीं हासिल कर पाए हैं. उनकी जगह हर्ष दुबे को चांस दिया जा सकता है. पैट कमिंस और ईशान मलिंगा पर भी SRH की गेंदबाजी का दबाव होगा.
कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?
5 / 6सनराइजर्स हैदराबाद टीम इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में साकिब हुसैन का उपयोग कर सकती है. उनकी गेंदबाजी SRH के लिए प्रभावशाली रही है और अब इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में वह एलिमिनेटर में भी विकेट झटकना चाहेंगे.
SRH की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे. (इम्पैक्ट प्लेयर: साकिब हुसैन)