---विज्ञापन---

खेल angle-right

जो विराट कोहली नहीं कर पाए वो रजत पाटीदार ने कर दिखाया, एमएस धोनी-रोहित शर्मा के एलिट क्लब में मारी एंट्री

IPL 2026: रजत पादीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस को हराकर से फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है. इसी के साथ पाटीदार ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

---विज्ञापन---

IPL 2026, Rajat Patidar: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. आरसीबी ने मंगलवार, 26 मई को क्वालीफायर 1 मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर शान से फाइनल में एंट्री कर ली. इसी के साथ RCB कप्तान रजत पाटीदार ने वो कारनामा कर दिखाया, जो विराट कोहली भी नहीं कर पाए थे. पाटीदार ने आरसीबी के लिए इतिहास रचते हुए एमएस धोनी और रोहित शर्मा के एलिट क्लब में जगह बना ली है.

रजत पाटीदार ने रचा इतिहास

गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के क्वालीफार 1 मुकाबले में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों पर 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच रहे. इस पारी के साथ पाटीदार ने न सिर्फ आरसीबी को फाइनल में पहुंचाने में मदद की, बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. पाटीदार की कप्तानी में RCB की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है.

---विज्ञापन---

इसी के साथ पाटीदार आरसीबी के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जो दो IPL फाइनल में टीम की कप्तानी करेंगे. इससे पहले आरसीबी के किसी भी कप्तान ने दो बार टीम को फाइनल में नहीं पहुंचाया था.

RCB को फाइनल में पहुंचाने वाले कप्तान

  • अनिल कुंबले- 2009
  • डेनियल वेटोरी- 2011
  • विराट कोहली- 2016
  • रजत पाटीदार- 2025
  • रजत पाटीदार- 2026

ये भी पढ़ें- IRE vs NZ Test Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें ऐतिहासिक मुकाबला? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर मैच की पूरी डिटेल्स

धोनी-रोहित के एलिट क्लब में हुए शामिल

दरअसल, RCB कप्तान रजत पाटीदार लगातार दो IPL फाइनल खेलने वाले पांचवें कप्तान बनने जा रहे हैं. उनसे पहले एमएस धोनी, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर ये कारनामा कर चुके हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर धोनी हैं, जिनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 2010 से लेकर 2013 तक लगातार 4 बार फाइनल खेला था. इतना ही नहीं, इसके बाद भी उन्होंने 2018 और 2019 के सीजन में भी लगातर 2 बार सीएसके को फाइनल में पहुंचाया था.

---विज्ञापन---

लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद रोहित शर्मा ने 2019 और 2020 में लगातार दो बार मुंबई इंडियंस (MI) को फाइनल में पहुंचाया था. तीसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या हैं, जिन्होंने 2022 और 2023 में लगातार दो बार गुजरात टाइटंस (GT) को फाइनल में पहुंचाया था. वहीं, श्रेयस अय्यर ने 2024 और 2025 में लगातार दो बार IPL फाइनल खेला था. अय्यर ने पहले 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और फिर 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) को फाइनल में पहुंचाया था.

ये भी पढ़ें- खेत बेचा, सपना किया सच… अब IPL में छा रहा 15 साल का बेटा, जानिए कौन हैं वैभव सूर्यवंशी के जांबाज पिता

First published on: May 27, 2026 12:01 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola