Akash Singh Note Celebration: आईपीएल 2026 में शुक्रवार (16 मई) को अपना पहला मैच खेल रहे लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए खूब सुर्खियां बोटरीं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मुकाबले में आकाश ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.
हालांकि, उनका यह ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ विवादों में आ गया है. विकेट लेने के बाद जेब से पर्ची निकालकर दिखाने का उनका अंदाज कई पूर्व क्रिकेटरों को पसंद नहीं आया. डेल स्टेन से लेकर अंबाती रायुडू तक कई दिग्गजों ने ऐसे सेलिब्रेशन को लेकर उन्हें फटकार लगाई है.
आकाश सिंह के पर्ची सेलीब्रेशन पर भड़के दिग्गज
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में आकाश सिंह ने ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और उर्विल पटेल जैसे बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. वहीं, हर विकेट के बाद आकाश जेब से एक पर्ची निकालकर दिखाते नजर आए. उनका यह ‘चिट सेलिब्रेशन’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. उस पर्ची पर लिखा था- “#Akkionfire, आकाश जानता है कि T20 में विकेट कैसे लिए जाते हैं.”
IPL 2026 में इस तरह का ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और एक नया ट्रेंड बन गया है. इससे पहले उर्विल पटेल और रघु शर्मा भी इसी अंदाज में जश्न मनाते दिख चुके हैं. हालांकि, आकाश सिंह का यह सेलिब्रेशन कई दिग्गजों को बिल्कुल पसंद नहीं आया और अपनी नाराजगी जाहिर की है.
अंबाती रायुडू कर दी पर्ची पर बैन की मांग
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने ESPNcricinfo पर इस सेलिब्रेशन की आलोचना करते हुए कहा कि, “मैं बस यह जानना चाहता हूं कि आज उन्हें कब लगा होगा कि यह बहुत बढ़िया लगेगा, जैसे मैं इसे टीवी पर दिखाऊंगा सबको लगेगा कि मैं कूल हूं. मैं यह भी जानना चाहता हूं कि उनके किन दोस्तों ने उनका साथ दिया और कहा कि यह एक शानदार आइडिया होगा. मुझे लगता है कि यह उसका दिखावा है.”
रायुडू ने आगे कहा, “हो सकता है यह बहुत से लोगों को पसंद न आए, लेकिन यह मजाकिया और बकवास है. मुझे लगता है कि उन्हें इस पर्ची पर बैन लगा देना चाहिए. यह एकदम बकवास है. वैसे भी किसी को पर्ची लाने अनुमति नहीं होनी चाहिए.”
ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या की तरह इन 5 WWE स्टार्स को है महंगी घड़ी पहनने का शौक, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश!
डेल स्टेन ने क्या कहा?
साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी नाराजगी जाहिर की. स्टेन ने लिखा, “अब समय आ गया है कि इन पर्चियों का ट्रेंड बंद हो. सच कहूं तो यह कभी था भी नहीं.” वहीं, न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेनाघन ने भी आकाश सिंह के सेलिब्रेशन पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने कहा, “मैं सच में इस नई पीढ़ी के कुछ खिलाड़ियों को देखकर हैरान हूं. आपने अभी-अभी आईपीएल में कदम रखा है, लोगों ने आपका नाम भी हाल ही में सुना है और थोड़ी सी सफलता मिलते ही आप इस तरह जश्न मनाने लगते हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ चार मैच खेलने के बाद ही आप यह सोच रहे हैं कि आपको नापसंद करने वाले कितने लोग हैं. मेरे लिए यह सब काफी हैरान करने वाला और दिलचस्प है.”
अपने सेलिब्रेशन पर क्या बोले आकाश सिंह?
हालांकि, आलोचनाओं के बावजूद आकाश सिंह अपने सेलिब्रेशन के समर्थन में खड़े नजर आए. उन्होंने साफ कहा कि यह अंदाज उन्हें मोटिवेट करता है और वह इसे जारी रखेंगे. आकाश ने कहा, “इससे मुझे प्रेरणा मिलती है. इसके पीछे कोई वजह नहीं है. मैच के दौरान जो भी चीज मुझे प्रेरित करती है मैं वह करता रहूंगा.”
गौरतलब है कि आकाश से पहले उर्विल पटेल ने भी पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ किया था. वहीं मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर रघु शर्मा ने IPL में अपना पहला विकेट लेने के बाद पर्ची दिखाकर जश्न मनाया था.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: बचे हुए 11 मैचों में प्लेऑफ के लिए भिड़ने वाली हैं ये 8 टीमें, 3 फ्रेंचाइजियों की हालत है खराब
संबंधित खबरें
सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
24 mins agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
59 mins agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
2 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
9 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
9 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
10 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
11 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines