IPL 2026: बचे हुए 11 मैचों में प्लेऑफ के लिए भिड़ने वाली हैं ये 8 टीमें, 3 फ्रेंचाइजियों की हालत है खराब

IPL 2026: आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में 70 मुकाबले खेले जाने हैं. इसमें से 59 मैच अब तक खेले जा चुके हैं, लेकिन टूर्नामेंट में एक भी टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है. लीग स्टेज में सिर्फ 11 मैच ही और खेले जाने हैं, लेकिन अभी भी 8 फ्रेंचाइजी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं.

IPL 2026
1 / 9
IPL 2026

IPL 2026: आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में अब सिर्फ 11 मैच ही और होने हैं. इन्हीं मैचों में ही प्लेऑफ की 4 टीमों का फैसला होने वाला है. अभी तक आधिकारिक रूप से सिर्फ 2 टीमें ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई हैं. वहीं 8 टीमों प्लेऑफ की जंग लड़ती हुई नजर आ रही है. हालांकि इस दौरान 3 टीमों की स्थिति बहुत ही खराब नजर आ रही है. एक और हार के बाद इन 3 टीमों का सपना टूट जाएगा.

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस2 / 9

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम 12 मैचों के बाद 16 अंकों पर नजर आ रही है. बचे हुए 2 मैचों में अगर गुजरात की टीम ने एक और मुकाबला जीती, तो प्लेऑफ में उनकी जगह पक्की हो जाएगी. दोनों अगर जीत जाते हैं, तो टॉप 2 में उनकी जगह पक्की हो जाएगी.

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 / 9

रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी 12 मैचों के बाद 16 अंकों पर है. आरसीबी को भी प्लेऑफ में एंट्री के लिए बचे हुए 2 मैचों में से सिर्फ एक जीतना है. वहीं टॉप 2 में रहने के लिए दोनों ही मैच जीतने होंगे. 

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद 4 / 9

पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद के 12 मैचों में 14 अंक हैं. अगर वो बचे हुए दोनों ही मुकाबले जीतते हैं, तो उनकी जगह पक्की हो जाएगी. वहीं एक 1 मुकाबला भी वो और जीतते हैं, तो उन्हें अपना नेट रन रेट और बेहतर करना होगा. इसके साथ ही राजस्थान या पंजाब में से किसी एक हार की दुआ करनी होगी.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स 5 / 9

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम ने 12 मैचों के बाद 13 अंक हैं. पंजाब की टीम भी अगर बचे हुए दोनों मुकाबले जीतती है, तो उनकी जगह प्लेऑफ में पक्की हो जाएगी. वहीं अगर सिर्फ 1 मैच ही जीती, तो राजस्थान रॉयल्स, सीएसके की हार की दुआ करनी होगी. वहीं एक मैच में कोलकाता की हार भी जरूरी है.

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स 6 / 9

रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम के 11 मैचों में 12 अंक हैं. राजस्थान की टीम अगर बचे हुए तीनों मैच जीत जाती है, तो वो आसानी से क्वालिफाई कर जाएंगे. वहीं अगर 3 में से 2 जीते, तो नेट रन रेट अच्छा रखना पड़ेगा. उन्हें पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स की हार की दुआ भी करनी होगी.

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स 7 / 9

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के 12 मैचों में इतने ही अंक हैं. चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ में जाने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे. उसके बाद भी पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के हार की दुआ करनी होगी. सीएसके के लिए एक और हार प्लेऑफ के रास्ते को बंद भी कर सकती है.

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स 8 / 9

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के 11 मैचों में 9 ही अंक हैं. केकेआर की टीम दूसरी टीमों पर निर्भर कर रही है. केकेआर की टीम को पहले तो अपने तीनों मुकाबले जीतने होंगे. उसके बाद पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के हार की दुआ भी करनी होगी. एक और हार केकेआर का खेल खत्म कर सकती है. 

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स 9 / 9

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम के 12 मैचों में 10 अंक हैं. दिल्ली कैपिटल्स की को पहले अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे. इसके साथ ही बाकी मैचों की नतीजे अपने पक्ष में आने की दुआ करनी होगी. हालांकि इसके लिए उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स के हार की दुआ भी करनी होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन