करोड़ों के कॉन्ट्रैक्ट के बाद भी मैदान से बाहर, IPL 2026 में बेंच गर्म कर रहे ये 5 खिलाड़ी, लिस्ट में 2 भारतीय

IPL 2026 के लिए फ्रेंचाइजियों ने कई खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये खर्च किए थे, जिसमें से कुछ खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में मौका मिला तो कुछ स्टार खिलाड़ी अब भी बेंच पर बैठे हैं. यहां जानिए ऐसे 5 करोड़ों की कीमत वाले खिलाड़ियों के बारे में जो इस सीजन अब तक मैदान पर नहीं उतरे हैं.

MS Dhoni

MS Dhoni

IPL 2026 Highest Salary Bench Players: आईपीएल 2026 सीजन के लिए फ्रेंचाइजियों ने कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसा लुटाया था, लेकिन कुछ महंगे खिलाड़ी को अब भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई है. कुछ खिलाड़ी टीम कॉम्बिनेशन की वजह से बाहर बैठे हैं, तो कुछ को विदेशी खिलाड़ियों की लिमिट के कारण मौका नहीं मिला. करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बावजूद ये स्टार खिलाड़ी इस सीजन अब तक बेंच पर बैठे नजर आए हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 करोड़ों की कीमत वाले खिलाड़ियों के बारे में, जो इस सीजन अब तक मैदान पर नहीं उतरे हैं.

विज्ञापन

1. मथीशा पथिराना

श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 18 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत में खरीदा था. अपनी यॉर्कर के लिए मशहूर पथिराना ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था और इस बार भी उनसे काफी उम्मीदें थीं. हालांकि, टीम कॉम्बिनेशन और विदेशी खिलाड़ियों की भरमार के चलते उन्हें लगातार बेंच पर बैठना पड़ा. फैंस अब भी उनके मैदान पर उतरने का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

2. बेन ड्वार्शुइस

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शुइस को उनकी शानदार डेथ बॉलिंग के लिए जाना जाता है. IPL 2026 ऑक्शन में ड्वारशुइस को पंजाब किंग्स (PBKS) ने 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन पंजाब की टीम में पहले से ही मार्को यानसेन और जेवियर बार्टलेट जैसे विदेशी तेज गेंदबाज मौजूद हैं, जिसकी वजह से ड्वार्शुइस को लगातार बेंच पर बैठना पड़ रहा है. ड्वार्शुइस को अभी भी अपने IPL डेब्यू का इंतजार है.

3. एमएस धोनी

IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी इस सीजन अब तक मैदान पर नहीं उतर पाए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने धोनी को बतौर अनकैप्ड प्लेयर 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, लेकिन पिंडली में चोट के कारण अब तक एक भी मैच नहीं खेल सके हैं. 44 साल के धोनी आईपीएल 2026 के शुरू होने के पहले ही चोटिल हो गए थे. हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि वह मैदान पर उतरने के लिए फिट हैं, लेकिन फिर भी वह मैच खेलने नहीं उतरे. फैंस को अब भी उनकी वापसी का इंतजार है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026 के बाद भी वैभव सूर्यवंशी का नहीं होगा टीम इंडिया में डेब्यू! इन 5 कारणों से सिलेक्टर्स कर सकते हैं ‘इग्नोर’

4. रचिन रविंद्र

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने पिछले कुछ सालों में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है. उनकी बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी दोनों ही टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं. इसके बावजूद IPL 2026 में अब तक उन्हें मौका नहीं मिला है. IPL 2026 की नीलामी में रचिन रविंद्र को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. पिछले सीजन वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया.

5. तेजस्वी दहिया

दिल्ली के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज तेजस्वी दहिया को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 3 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर खरीदा था. हालांकि, उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था. लेकिन टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी और प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन के कारण दहिया लगातार बेंच पर बैठे नजर आए हैं. उम्मीद है कि आने वाले मैचों में उन्हें डेब्यू करने का मौका मिले.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ