IPL में फिर ‘मंडराया’ फिक्सिंग का साया? BCCI के पास आई सीक्रेट रिपोर्ट, दावे जानकर उड़ जाएंगे होश!

IPL Anti-Corruption Unit Report: IPL 2026 के बीच एंटी-करप्शन और सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) ने BCCI को नई रिपोर्ट भेजी है. बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों के टीम के करीब मौजूद रहने का मामला सामने आया है, जो फिक्सिंग या किसी अन्य तरह की मुसीबत को न्योता दे सकता है.

IPL Anti-Corruption Unit Report

IPL की एंटी करप्शन यूनिट की रिपोर्ट

IPL Anti-Corruption Unit Report: IPL 2026 इस समय रोमांचक मोड़ पर है लेकिन इस पर संभावित रूप से फिक्सिंग का खतरा मंडरा रहा है. BCCI को अपनी एंटी-करप्शन और सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) से एक रिपोर्ट मिली है, जिसमें उन्होंने अज्ञात लोगों के टीमों के करीब रहने का मामला सामने रखा है. IPL के अध्यक्ष अरुण धूमल ने बताया है कि ACSU ने अपनी यह सीक्रेट रिपोर्ट BCCI को भेज दी है और इस पर जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है.

विज्ञापन

BCCI को मिली नई रिपोर्ट

IPL के चेयरमैन अरुण धूमल ने PTI से बात करते हुए बताया कि एंटी-करप्शन और सिक्योरिटी यूनिट ने एक रिपोर्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने IPL मैचों के दौरान डगआउट, टीम बस और टीम होटल में अज्ञात लोगों की मौजूदगी की शिकायत की है. धूमल ने यह भी बताया कि BCCI इस मामले को लेकर बहुत सीरियस है और वो टीमों को नए नियमों के बारे में जल्द ही बता देगी, ताकि टूर्नामेंट की गरिमा कायम रहे.

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक खिलाड़ियों के साथ अज्ञात महिलाऐं नजर आ रही हैं और ACSU की इस पर नजर बनी हुई है. संभावना है कि खिलाड़ियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा हो. इसी वजह से गर्लफ्रेंड को लेकर नियम सख्त होने वाले हैं. इससे IPL में दोबारा मैच फिक्सिंग की एंट्री संभव है।

विज्ञापन

BCCI सचिव का भी आया बड़ा बयान

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने भी इस विषय पर बात की और माना कि IPL के मौजूदा सीजन के दौरान कई तरह के नियमों का उल्लंघन हो रहा है और गड़बड़ियों को लेकर रिपोर्ट मिली है. सैकिया ने बताया कि BCCI जल्द ही सभी टीमों के लिए टीम होटल और डगआउट के आसपास अज्ञात लोगों की मौजूदगी को लेकर दिशा-निर्देश जारी करेगी.

टीम के मालिकों और अधिकारियों से नाखुश है BCCI

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने ANI से बात करते हुए कहा, ‘हमने कई टीमों के मालिकों और अधिकारियों को खिलाड़ियों के साथ उन जगहों पर बात करते हुए देखा है, जहां अनुमति नहीं है. नियमों का हम सभी को पालन करना है लेकिन हमने देखा है कि ढिलाई बरती जा रही है. हम जल्द ही एडवाइजरी जारी करने वाले हैं, जिसका सभी टीमों को सख्ती से पालन करना होगा. इसके बाद अगर कोई उल्लंघन हुआ, तो BCCI और IPL कमेटी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ