IPL 2025: एक बार फिर आईपीएल में नजर आ सकते हैं जहीर खान, बन सकते हैं इस टीम के मेंटर

IPL 2025: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान फिर से आईपीएल में नजर आ सकते हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें आईपीएल में एक फ्रेंचाइजी ने मेंटर बनने का ऑफर दिया है। अगर ये बातचीत सफल रहती है तो वो फिर से एक नई भूमिका में दिख सकते हैं।

ind vs (61)

IPL 2025: टीम इंडिया के महान तेज गेंदबाज जहीर खान एक बार फिर से आईपीएल में वापसी कर सकते हैं। वो आने वाले समय में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर के रूप में नजर आ सकते हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स और उनके बीच फिलहाल बातचीत चल रही है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर ये बातचीत सफल रहती है तो वो गौतम गंभीर की जगह टीम के मेंटर बन सकते हैं। इसके अलावा टीम में वो गेंदबाजी कोच के रूप में भी नजर आ सकते हैं। मोर्ने मोर्कल अब टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच बन गए हैं। ऐसे में कोचिंग स्टॉफ में एक पद खाली हुआ है।

विज्ञापन

जहीर खान के पास है कोचिंग का अच्छा अनुभव

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि जहीर खान टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं। हालांकि उनकी जगह पर बाद में मोर्कल को टीम इंडिया का गेंदबाजी कोच बनाया गया था। जहीर खान के पास आईपीएल में कोचिंग करने का अच्छा खासा अनुभव है। वो दिल्ली के कोच और कप्तान रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ भी काफी ज्यादा काम किया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cricbuzz (@cricbuzzofficial)

विज्ञापन

जहीर खान ने 2017 में खेला था आखिरी आईपीएल मैच

भारत के लिए जहीर खान ने 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 मैच खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने 100 आईपीएल मुकाबले भी खेले हैं। आईपीएल में वो दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला 2017 में खेला था।

विज्ञापन

प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी लखनऊ की टीम

आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी। हालांकि इससे पहले 2022 और 2023 में टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। टीम को अभी भी अपने पहले आईपीएल खिताब का इंतजार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ