IPL 2025: रिटायर्ड आउट होने वाले फैसले पर तिलक वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोला बल्लेबाज?

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ तिलक वर्मा रिटायर्ड आउट हुए थे, जिस पर बवाल भी मचा था। इसको लेकर अब तिलक वर्मा ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

DC vs MI Tilak Varma

DC vs MI Tilak Varma

विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच 4 अप्रैल को एक मैच खेला गया था। इस मैच में तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने के कहने पर रिटायर्ड आउट होना पड़ा था। हालांकि तिलक के रिटायर्ड आउट होने से टीम के कुछ खिलाड़ी और फैंस भी काफी हैरान थे। इस मैच के बाद मुंबई इंडियंस के इस फैसले पर सवाल भी उठे थे, जिसका जवाब अब पहली बार तिलक वर्मा ने खुद दिया है।

तिलक वर्मा का पहला रिएक्शन आया सामने

बीते दिन दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले गए मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए तिलक वर्मा ने रिटायर्ड आउट होने को लेकर कहा “कुछ नहीं, मैं बस यही सोच रहा था कि उन्होंने टीम के उद्देश्य के लिए यह फैसला लिया है। इसलिए मैं इसे सकारात्मक तरीके से ले रहा था और इसे नकारात्मक तरीके से नहीं ले रहा था। मैं बस यही चाहता हूं कि मैं जहां भी बल्लेबाजी करूं, सहज रहूं। इसलिए मैंने कोच और स्टाफ से कहा कि चिंता मत करो, आप मुझे जहां भी खेलने के लिए बोलोगे मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।”

Advertisment

उस मैच में तिलक वर्मा 23 गेंद पर 25 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए थे। उस मैच में तिलक के बल्ले से गेंद सही से लग नहीं रही थी। जिसके बाद मिचेल सेंटनर को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। जिन्होंने 2 गेंदों पर 2 रन बनाए थे। इस मैच में मुंबई इंडियंस को एलएसजी के हाथों 12 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तिलक की शानदार पारी

बीते दिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तिलक वर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए तिलक ने 33 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली थी। जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इस मैच में मुंबई ने दिल्ली को 12 रन से हराया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ