Ashutosh Singh
Read More
---विज्ञापन---
IPL 2025: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में 4000 रन पूरे करने का शानदार कारनामा किया है। उन्होंने यह उपलब्धि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच के दौरान हासिल की।
यह खास पल मुंबई इंडियंस की पारी के 14वें ओवर में आया, जब तिलक वर्मा के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने हार्दिक पंड्या के साथ पारी को संभालने की कोशिश की। आवेश खान ने ऑफ स्टंप के बाहर एक वाइड गेंद डाली, जिसे सूर्यकुमार ने शानदार तरीके से स्क्वायर के ऊपर से चौके के लिए भेज दिया। इसी चौके के साथ सूर्यकुमार ने आईपीएल में अपने 4000 रन पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले 17वें बल्लेबाज बन गए।
His 𝘴𝘮𝘢𝘤𝘬𝘪𝘯𝘨 form continues 👌
The ever-reliable Surya Kumar Yadav departs after his 3️⃣rd FIFTY of the season🫡
---विज्ञापन---With this, he also leads the Orange Cap leaderboard 🧢
Updates ▶ https://t.co/R9Pol9Id6m #TATAIPL | #MIvLSG | @mipaltan | @surya_14kumar pic.twitter.com/OSCIKvxIbO
---विज्ञापन---— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2025
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने अब तक 8396 रन बनाए हैं। उनके बाद रोहित शर्मा का नंबर आता है। इसके अलावा शिखर धवन, डेविड वॉर्नर, सुरेश रैना, एमएस धोनी, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स जैसे बड़े नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
| क्रमांक | खिलाड़ी | रन |
|---|---|---|
| 1 | विराट कोहली | 8396 |
| 2 | रोहित शर्मा | 6868 |
| 3 | शिखर धवन | 6769 |
| 4 | डेविड वॉर्नर | 6565 |
| 5 | सुरेश रैना | 5528 |
| 6 | एमएस धोनी | 5383 |
| 7 | एबी डिविलियर्स | 5162 |
| 8 | केएल राहुल | 5006 |
| 9 | क्रिस गेल | 4965 |
| 10 | रॉबिन उथप्पा | 4952 |
| 11 | अजिंक्य रहाणे | 4913 |
| 12 | दिनेश कार्तिक | 4842 |
| 13 | फाफ डु प्लेसिस | 4652 |
| 14 | संजू सैमसन | 4643 |
| 15 | अंबाती रायुडू | 4348 |
| 16 | गौतम गंभीर | 4217 |
| 17 | सूर्यकुमार यादव | 4000* |
इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने शानदार फिफ्टी भी बनाई। उन्होंने 28 गेंदों में 54 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और4 छक्के लगाए। इस दौरान वो इस आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।