IPL 2025: शुभमन गिल की लीडरशिप पर उठे सवाल, साथी खिलाड़ी को दर्द में 'छोड़ने' पर बवाल

IPL 2025: आईपीएल 2025 में रविवार को गुजरात ने हैदराबाद को 7 विकेट से धूल चटाई। इस मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से शुभमन गिल और ईशान किशन की आलोचना हो रही है।

Shubman Gill Ishan Kishan

Shubman Gill Ishan Kishan

IPL 2025: आईपीएल 2025 में रविवार को शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने मजबूत सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से रौंद दिया। टीम की इस जीत में गिल की अहम भूमिका रही, जिन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए 43 गेंदों पर 61 रन बनाए। उनकी इस पारी के दम पर गुजरात ने हैदराबाद से मिले 153 रनों के टारगेट को सिर्फ 16.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया। गिल ने बेशक एक बार फिर बैटिंग में दम दिखाया हो, लेकिन एक हरकत की वजह से उनकी काफी आलोचना हो रही है।

विज्ञापन

दरअसल, हैदराबाद की पारी के दौरान जब छठे ओवर में हुई ईशान किशन बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उनके एक शॉट पर गेंद को पकड़ने के लिए गुजरात के ग्लेन फिलिप्स ने पूरी कोशिश की, लेकिन इस प्रयास में उन्हें चोट लग गई और वो जमीन पर गिर गए। दर्द से कराहते समय फिजियो ने तुरंत उनका इलाज किया, जिसके बाद मेडिकल टीम उन्हें मैदान से बाहर ले गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

फैंस ने लगाई गिल-किशन की क्लास

इस दौरान गुजरात के कप्तान गिल और हैदराबाद के बल्लेबाज किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों खिलाड़ी फिलिप्स के चोटिल होने के दौरान जोर-जोर से हंस रहे थे। इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने कमेंट किया कि दोनों का यह व्यवहार असंवेदनशील था। बताया जा रहा है कि बाद में जब गिल को पता चला कि फिलिप्स घायल हो गए हैं तो वे उनके पास पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची गुजरात

मैच की बात करें तो गिल, वाशिंगटन सुंदर और शेरफेन रदरफोर्ड की शानदार बल्लेबाजी और मोहम्मद सिराज के शानदार चार विकेट के दम पर गुजरात ने रविवार को हैदराबाद को उसकी ही सरजमीं पर सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात की टीम तीन जीत और एक हार के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। दूसरी ओर, हैदराबाद का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। टीम अब तक लगातार चार मैच हार चुकी है, जिसकी वजह से वो पॉइंट्स टेबल की सबसे फिसड्डी टीम बन गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ