Saurabh Netravalkar: आईपीएल 2025 को लेकर हर फ्रेंचाइजी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अगले साल आईपीएल से पहले मेगा ऑक्शन होना है। ऐसे में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमक सकती है। इसी कड़ी में एक नाम है भारतीय मूल के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर का। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से ही फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सौरभ नेत्रावलकर के नाम की धूम रही है।
मेजर लीग क्रिकेट में मचाया धमाल
मेजर लीग क्रिकेट हाल में खत्म हुई है। वाशिंगटन फ्रीडम ने फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को हराकर खिताब जीत लिया है। इस लीग में सौरभ नेत्रावलकर ने एक बार फिर से अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। वो इस लीग में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 7 मैच में 15 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका एवरेज 13.47 का रहा है। उन्होंने एक मैच में चार विकेट भी हासिल किए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी किया था दमदार प्रदर्शन
सौरभ नेत्रावलकर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने USA के लिए खेलते हुए मैच 6 मैचों में 6 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उनका इकॉनमी 6.63 का था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सुपरओवर में USA को जीत दिलाई थी। इसके अलावा भारत के खिलाफ मैच में उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकेट हासिल किया था।
IPL ऑक्शन में कई टीमें लगा सकती हैं बड़ी दांव
आईपीएल में कई टीमें लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर की तलाश में हैं। ऐसे में ये टीमें इस बार एकशन में सौरभ पर बड़ा दांव लगा सकती हैं। ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस, RCB, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच सौरभ को खरीदने के लिए बिडिंग वॉर देखने को मिल सकती है।
भारत के लिए खेल चुके हैं अंडर-19 वर्ल्ड कप
सौरभ नेत्रावलकर आज भले ही USA के लिए खेलते हुए नजर आते हैं। लेकिन उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप तक में भारत का प्रतिनिधित्व किया हुआ है। वो मुंबई से हैं और उन्होंने मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट भी खेल चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: आज कितने पदक जीत सकता है भारत? देखें तीसरे दिन का पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें: Paris Olympics में दूसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन? यहां देखें जीत-हार का हर अपडेट
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: भारतीय खिलाड़ी को लगा झटका, जीत के बाद भी फिर खेलना होगा मैच
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines