Video: नजर हटी दुर्घटना घटी! कुछ समझ ही नहीं पाए साल्ट, पलक झपकते ही धोनी ने उड़ाई गिल्लियां

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच चेन्नई में खेला रहा है। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं।

image (12)

IPL 2025: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। CSK ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। नाथन एलिस की जगह मथीशा पथिराना को मौका मिला है। वहीं, RCB ने भी एक बदलाव किया है, जहां राशिख की जगह भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं।

विज्ञापन

बिजली की रफ्तार से की स्टंपिंग

इस मैच में RCB ने तेज शुरुआत की थी। टीम के सलामी बल्लेबाज़ फिल साल्ट और विराट कोहली ने सिर्फ 5 ओवर में ही 45 रन जोड़ दिए थे। इस दौरान जब फिल साल्ट खतरनाक होते जा रहे थे, लेकिन पांचवें ओवर में नूर अहमद की गेंद पर आगे बढ़ने की कोशिश में स्टंप आउट हो गए। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शानदार विकेटकीपिंग का जलवा दिखाते हुए बिजली की तेजी से स्टंपिंग की और सॉल्ट को चौंका दिया। सॉल्ट ने 16 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 32 रन बनाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

CSK vs RCB Live: दोनों टीमों की प्लइंग-11

आरसीबीः विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा, रासिख डार सलाम, जैकब बैथेल, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडागे।

विज्ञापन

सीएसकेः रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, सैम करन, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद।

इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर, जैमी ओवरटन, शेख रशीद।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ