"क्या रे हीरो, अभी आ रहा है?", रोहित शर्मा ने उड़ाया LSG के इस खिलाड़ी का मजाक, वायरल हुआ वीडियो
IPL 2025: मुंबई इंडियंस 27 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ बड़े मुकाबले के लिए तैयार है।
Edited By Ashutosh Singh

Edited By Ashutosh Singh

IPL 2025: मुंबई इंडियंस 27 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ बड़े मुकाबले के लिए तैयार है। इसी बीच ट्रेनिंग सेशन का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रोहित शर्मा LSG के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का मजाक उड़ाते नजर आए क्योंकि वो ट्रेनिंग के लिए थोड़ी देर से पहुंचे थे।
मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें रोहित शर्मा प्री-मैच अभ्यास के दौरान एलएसजी के मेंटर ज़हीर खान के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। तभी शार्दुल ठाकुर वहां आते हैं और रोहित उन्हें देखते ही मजाक कर बैठते हैं। रोहित ने हंसते हुए कहा, “क्या रे हीरो, अभी आ रहा है? घर की टीम है क्या?” रोहित की इस चुटकी पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।
When बोरीवली meets पालघर 😂💙#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #MIvLSG pic.twitter.com/pQQMFplNHl
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 25, 2025
मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में शानदार वापसी की है। शुरुआती पांच में से चार मैच हारने के बाद, पांच बार की चैंपियन टीम ने लगातार चार मुकाबले जीतकर जबरदस्त पलटवार किया है। अब नौ मैचों में 10 अंकों के साथ MI अंक तालिका में चौथे नंबर पर है और प्लेऑफ़ में जगह बनाने की पूरी कोशिश कर रही है।
मुंबई इंडियंस की वापसी में रोहित शर्मा की फॉर्म ने बड़ी भूमिका निभाई है। सीजन की शुरुआत में रोहित रन बनाने के लिए जूझ रहे थे, लेकिन अब उन्होंने लगातार दो अर्धशतक लगाकर जोरदार वापसी की है। रोहित ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, पारी को संभाला और मिडल ऑर्डर के लिए लय बनाई। उनकी फॉर्म ऐसे समय में लौटी है जब टीम का लक्ष्य अपना छठा आईपीएल खिताब जीतना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: