IPL 2025: टीम से बाहर होने की अटकलों के बीच RCB में जुड़ा धाकड़ खिलाड़ी, फैंस में दौड़ी खुशी की लहर

IPL 2025 के फिर से शुरू होने से पहले आरसीबी को बड़ी राहत मिली है। टीम को अगला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है।

RCB IPL 2025

RCB IPL 2025

IPL 2025 RCB: भारत पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से एक सप्ताह के लिए टले आईपीएल 2025 को एक बार फिर से शुरू करने की तैयारी जोरो-शोरों पर हैं। टूर्नामेंट की 17 मई से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मैच से फिर से शुरुआत हो रही है। इस मैच से पहले टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही आरसीबी को बड़ी राहत मिली है, जहां टीम के कप्तान रजत पाटीदार टीम के साथ जुड़ गए हैं।

विज्ञापन

पाटीदार को CSK के खिलाफ लगी थी चोट

उन्हें चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टीम के पिछले मैच के दौरान दूसरी पारी में फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी। चोट लगने के बाद यह भी बात सामने आई कि वो आईपीएल के मौजूदा सीजन से बाहर हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने टीम के साथ जुड़कर अपने फैंस को राहत दी है। हालांकि अब भी उनका कोलकाता के खिलाफ खेलना तय नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पाटीदार का शानदार रहा है प्रदर्शन

आईपीएल के मौजूदा सीजन में आरसीबी ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, जहां टीम 11 मैचों में आठ जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। टीम प्लेऑफ में जगह पक्की करने से सिर्फ एक कदम दूर है। टीम की इस सफलता में पाटीदार की भी अहम भूमिका रही है, जिन्होंने 11 पारियों में 140.58 की स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो फिफ्टी निकली हैं।

इसलिए महत्वपूर्ण हो जाती है पाटीदार की वापसी

आगामी इंटरनेशनल मैचों की वजह से कई विदेशी खिलाड़ियों के नेशनल टीम में जाने की संभावना के बाद पाटीदार की वापसी आरसीबी के लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। 11 जून को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल, 29 मई से वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे सीरीज और 21 मई से आयरलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की सीरीज की वजह से कई विदेशी खिलाड़ी आईपीएल से दूरी बना सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ