IPL 2025 के बीच वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड टीम का हुआ ऐलान, 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों की हुई एंट्री

IPL 2025: वेस्टइंडीज के साथ होने वाली वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड टीम का ऐलान हो चुका है। जिसमें 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

IRE vs IND

IRE vs IND

IPL 2025: आईपीएल 2025 के बीच वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जानी है। इसको लेकर आयरलैंड टीम का ऐलान हो चुका है। दोनों टीमों के बीच 21 मई से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज को लेकर आयरलैंड की टीम में 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी चुना गया है। इसके अलावा पॉल स्टर्लिंग टीम की कप्तानी करने वाले हैं वहीं लोरकन टकर को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन

इन 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मौका

वेस्टइंडीज के साथ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों को एंट्री मिली है। जिसमें बल्लेबाज कैड कारमाइकल और तेज गेंदबाज टॉम मेयस और लियाम मैकार्थी शामिल है। लियाम मैकार्थी को वनडे और टी20 दोनों टीमों में शामिल किया गया है। वनडे सीरीज के बाद वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां उसको इंग्लैंड के साथ वनडे सीरीज खेलनी है। इसके वेस्टइंडीज की टीम फिर से आयरलैंड का दौरा करेगी और दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी।

विज्ञापन

आयरलैंड टीम के चीफ सेलेक्टर एंड्रयू व्हाइट ने कहा, “केड कारमाइकल पिछले कई वर्षों से इस पद पर हैं। उनकी प्रतिभा, स्ट्रोक प्ले वॉल्व्स के लिए देखने को मिला था और पिछले कुछ सालों में उनका उत्थान इस बात का वास्तविक प्रदर्शन है कि कैसे उनमें निरंतर प्रदर्शन और परिस्थितियों के अनुसार अपने खेल को ढालने की उनकी क्षमता है। जिसके चलते उनको इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया है।”

विज्ञापन

आयरलैंड की वनडे टीम

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैम्फर, कैड कारमाइकल, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोश लिटिल, टॉम मेयस, एंड्रयू मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, लियाम मैकार्थी, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर, क्रेग यंग

आयरलैंड की टी20 टीम

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, लियाम मैकार्थी, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ