IPL 2025: प्लेऑफ से पहले RCB के लिए खुशखबरी, टीम के साथ जुड़ा मैच विनर खिलाड़ी

IPL 2025: 17 मई से आईपीएल 2025 की फिर से शुरुआत हो रही है। इससे पहले आरसीबी के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एक विदेशी खिलाड़ी भारत लौटकर आरसीबी के साथ जुड़ गया है।

IPL 2025 RCB

IPL 2025 RCB

IPL 2025: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीत आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए बीसीसीआई ने निलंबित कर दिया था। जिसके बाद विदेशी खिलाड़ी भारत छोड़कर अपने देश लौट गए थे, हालांकि अब आईपीएल 2025 के बाकी बचे मैचों के लिए बीसीसीआई ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है। 17 मई से आईपीएल 2025 फिर से शुरू हो रहा है। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। वहीं इस मैच से पहले आरसीबी के लिए एक खुशखबरी आई है। आरसीबी का एक ओर विदेशी खिलाड़ी भारत वापस लौट आया है।

विज्ञापन

लुंगी एनगिडी टीम के साथ जुड़े

आईपीएल 2025 एक सप्ताह के लिए निलंबित होने के बाद साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी भी अपने देश लौट गए थे। जिसके बाद फैंस को लग रहा था कि क्या अब ये खिलाड़ी फिर से आरसीबी के साथ जुड़ेगा या नहीं? लेकिन अब लुंगी एनगिडी भारत लौट आए हैं और आरसीबी के साथ भी जुड़ गए हैं। लुंगी एनगिडी के लौटने पर आरसीबी और फैंस ने राहत की सांस ली है। आने वाले मैचों में इस तेज गेंदबाज पर काफी अहम जिम्मेदारी होने वाली है, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का वापस लौटना काफी मुश्किल माना जा रहा है।

विज्ञापन

ये 3 खिलाड़ी भी RCB के साथ जुड़ेंगे

इसके अलावा आरसीबी के 3 धाकड़ खिलाड़ी ओर आरसीबी के साथ जुड़ने के लिए भारत वापस लौट रहे हैं। वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड भारत लौट रहे हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के जैकब बेथेल और लियाम लिविंगस्टन भी आरसीबी के साथ जुड़ने वाले हैं।

विज्ञापन

प्लेऑफ में पहुंचने से 1 जीत दूर आरसीबी

आरसीबी ने आईपीएल 2025 में 11 मैच खेल लिए हैं। जिसमें से टीम ने 8 मैचों में जीत हासिल की है। फिलहाल 16 अंक के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बनी हुई है। आरसीबी का अगला मैच 17 मई को कोलकाता के साथ होने वाला है। इस मैच को जीतकर टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना चाहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ