Riyan Parag Fine: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के लिए तगड़ा जुर्माना लगाया गया है। इस रोमांचक मैच में राजस्थान को तो छह रन से जीत मिली, लेकिन टीम के कप्तान रियान पराग की मुश्किलें बढ़ गईं। रियान से पहले रविवार को मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर भी स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना लगा था। रियान पराग पर लगे जुर्माने को लेकर बीसीसीआई ने कहा, ‘चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत रियान पराग की टीम का इस सीजन का पहला अपराध था, इसलिए कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’
हार्दिक पर भी लगा था बैन
बता दें कि हार्दिक को आईपीएल 2024 में तीन बार इस अपराध के लिए दंडित किया गया था, जिसके बाद उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया था। इसके कारण मुंबई इंडियंस के कप्तान को आईपीएल 2025 के पहले मैच में टीम से बाहर होना पड़ा था। हालाँकि, इस बार नियम बदल गए हैं, जहां इसकी वजह से किसी खिलाड़ी पर बैन नहीं लगेगा।
यह भी पढ़ें: RR vs CSK: धोनी पर फिर भारी पड़े संदीप शर्मा, फैंस को याद आया आईपीएल 2023 वाला मैच
मैच का ऐसा रहा हाल
टॉस हारने के बाद रियान पराग और उनकी टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, जहां यशस्वी जायसवाल के रूप में टीम ने पहला विकेट पहले ही ओवर में गंवा दिया। उनके जल्दी आउट होने के बाद नितीश राणा और संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए। नितीश ने यहां सिर्फ 36 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली, जिसमें दस चौके और पांच छक्के शामिल रहे।
CSK के काम ना आई गायकवाड़ की 63 रनों की पारी
उन्होंने इस दौरान आईपीएल 2025 का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया। राजस्थान से मिले 183 रनों के टारगेट के जवाब में सीएसके की टीम निर्धारित ओवरों में 176 रन ही बना सकी। टीम के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 44 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रविंद्र जडेजा ने 32 रनों की नाबाद पारी खेली।
यह भी पढ़ें: RR vs CSK: W,W,W…हसरंगा ने निकाली CSK के बल्लेबाजों की हेकड़ी, फिर भी नहीं बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines