RR vs CSK: W,W,W...हसरंगा ने निकाली CSK के बल्लेबाजों की हेकड़ी, फिर भी नहीं बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

IPL 2025 RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए वानिंदु हसरंगा ने 4 विकेट चटकाए, लेकिन वे प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन सके।

Wanindu Hasaranga

Wanindu Hasaranga

IPL 2025 RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स ने 11वें मैच में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अपनी सीजन-18 की पहली जीत हासिल की है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक काफी शानदार रही। जहां पहले बल्लेबाजी में नीतीश राणा ने सीएसके के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की तो वहीं फिर गेंदबाजी में स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने सीएसके के बल्लेबाजों की कमर तोड़ी, लेकिन फिर भी हसरंगा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम नहीं कर सके।

विज्ञापन

4 विकेट लेकर भी हसरंगा नहीं बने ‘POTM’

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वानिंदु हसरंगा ने काफी कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। गेंदबाजी करते हुए हसरंगा ने 4 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। हसरंगा ने राहुल त्रिपाठी, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और विजयशंकर को अपना शिकार बनाया था। हालांकि 4 विकेट चटकाने के बाद भी हसरंगा प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन पाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

नीतीश राणा ने मारी बाजी

पिछले 2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद तीसरे मैच में सीएसके के खिलाफ नीतीश राणा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली। राणा ने इस मैच चेन्नई के गेंदबाजों की जमकप पिटाई की। नीतीश ने बल्लेबाजी करते हुए महज 36 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए नीतीश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से जीता मैच

इस मैच को जीतने के लिए राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में सीसके की टीम 6 विकेट खोकर 176 रन ही बना पाई थी। सीएसके की तरफ से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा रवींद्र जडेजा 32 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ