WPL 2025 में विदेशी खिलाड़ियों का रहा दबदबा, बल्लेबाजी-गेंदबाजी में छाईं ये खिलाड़ी

WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन में इस बार विदेशी खिलाड़ियों का दबदबा देखने मिला। रन बनाने से लेकर विकेट चटकाने तक में भारतीय खिलाड़ियों पर विदेशी खिलाड़ी भारी पड़ीं।

WPL 2025

WPL 2025

WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग का तीसरा सीजन अब खत्म हो चुका है। तीसरे सीजन में विदेशी खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला, गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक में विदेशी खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों से कहीं आगे रहीं। तीसरे सीजन का फाइनल मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। जिसको मुंबई इंडियंस ने जीतकर दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया है। दिल्ली कैपिटल्स तीसरी बार डब्ल्यूपीएल के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन एकबार फिर से टीम के हाथ निराशा ही लगी। दूसरी तरफ इस सीजन रन बनाने के मामले में टॉप-3 में एक भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं रहीं।

विज्ञापन

डब्ल्यूपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 5 बल्लेबाज

इस सीजन मुंबई इंडियंस की नैट साइवर-ब्रंट ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। नैट साइवर ने तीसरे सीजन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 523 रन बनाए। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की एलिसे पेरी रन बनाने के मामले में इस सीजन दूसरे नंबर पर रहीं। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 372 रन बनाए।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की हेले मैथ्यूज 307 रन के साथ तीसरे नंबर पर रहीं। दिल्ली कैपिटल्स की शैफाली वर्मा 304 रन के साथ चौथे और मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर 302 रन के साथ पांचवें पायदान पर रहीं।

विज्ञापन
खिलाड़ी का नाम रन टीम देश
नैट साइवर-ब्रंट 523 MI-W इंग्लैंड
एलिसे पेरी 372 RCB-W ऑस्ट्रेलिया
हेले मैथ्यूज 307 MI-W वेस्ट इंडीज
शेफाली वर्मा 304 DC-W भारत
हरमनप्रीत कौर 302 MI-W भारत

दूसरी तरफ विकेट लेने के मामले में टॉप-5 तक में कोई भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं रहीं। यहां भी विदेशी खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला। तीसरे सीजन मुंबई इंडियंस की अमेलिया केर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजी रहीं। उन्होंने इस सीजन 18 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की। मुंबई इंडियंस की हेले मैथ्यूज 18 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। दिल्ली कैपिटल्स की जेस जोनासेन 13 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर रहीं।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

खिलाड़ी का नाम विकेट टीम देश
अमेलिया केर 18 MI-W न्यूजीलैंड
हेले मैथ्यूज 18 MI-W वेस्ट इंडीज
जेस जोनासन 13 DC-W ऑस्ट्रेलिया
जॉर्जिया वेरेहम 12 RCB-W ऑस्ट्रेलिया
नैट साइवर-ब्रंट 12 MI-W इंग्लैंड

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ