PBKS vs MI: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, मुंबई के साथ आईपीएल में पहली बार हुआ ये खेला

PBKS vs MI: पंजाब किंग्स ने क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस को हराकर इतिहास रच दिया। वहीं आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस के साथ पहली बार ऐसा हुआ जब टीम 200 से ज्यादा रन बनाकर भी हार गई।

PBKS vs MI

पंजाब किंग्स (X/@IPL)

IPL 2025 PBKS vs MI: आईपीएल 2025 को अपनी दोनों फाइनलिस्ट टीमें मिल चुकी है। 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेगंलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। बीती रात क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में 11 साल के बाद जगह बनाई है। इस जीत के साथ ही आईपीएल में पंजाब ने इतिहास भी रच दिया, वहीं मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल के 18 साल के इतिहास में पहली बार एक खेला हो गया।

विज्ञापन

पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास

इस मैच को जीतने के लिए मुंबई इंडियंस ने पंजाब के सामने 204 रन का लक्ष्य रखा था। जिसको श्रेयस अय्यर की टीम ने 19 ओवर में ही हासिल कर लिया था। ये प्लेऑफ में किसी भी टीम की सबसे सफल रन चेज थी। इससे पहले आईपीएल प्लेऑफ में सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम थे, जिन्होंने आईपीएल 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ ये बड़ा कारनामा किया था। अब पंजाब इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर चुकी है।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के साथ पहली बार हुआ खेला

मुंबई इंडियंस को 203 रन बनाने के बाद भी क्वालीफायर 2 में हार का सामना करना पड़ा। ये आईपीएल इतिहास में मुंबई के साथ ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम ने 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया हो और टीम फिर भी हार गई। आईपीएल इतिहास में आजतक ऐसा देखने को नहीं मिला था कि जब मुंबई इंडियंस 200 रन से ज्यादा बनाकर भी हार गई हो।

विज्ञापन

पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीता मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन बनाए थे। मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 44-44 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 38 रन बनाए थे। वहीं पंजाब किंग्स ने इस लक्ष्य को 1 ओवर पहले ही हासिल कर लिया था। जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर ने अहम भूमिका निभाई। इस मैच में अय्यर ने 41 गेंदों पर 87 रन की नाबाद पारी खेली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ