IPL 2025 PBKS vs KKR: पंजाब किंग्स ने बीते दिन आईपीएल 2025 में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रन से हराया। इस मैच में युजवेंद्र चहल ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। चहल ने पंजाब की जीत में अहम भूमिका निभाई, वहीं चहल के इस शानदार प्रदर्शन से उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश भी काफी खुश दिखीं। जिनका सोशल मीडिया पोस्ट अब काफी वायरल हो रहा है।
आरजे महवश की चहल के लिए खास पोस्ट
केकेआर के खिलाफ युजवेंद्र चहल ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया, पंजाब किंग्स की जीत में चहल ने 4 विकेट चटकाकर अहम भूमिका निभाई। वहीं इस मैच के बाद आरजे महवश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक चहल के साथ एक तस्वीर शेयर की। जिसपर महवश ने कैप्शन लिखा “क्या प्रतिभाशाली व्यक्ति है! एक कारण से आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज! असम्भव!”
प्लेयर ऑफ द मैच बने चहल
इस मैच को जीतने के लिए केकेआर के सामने 112 रन का लक्ष्य था, लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन इस स्कोर तक पहुंच नहीं पाई। केकेआर की पूरी टीम महज 95 रन पर ढेर हो गई थी। इस मैच में पंजाब किंग्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन के चलते चहल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
KKR को मिली चौथी हार
कोलकाता की टीम अभी तक 7 मैच खेल चुकी है। जिसमें से रहाणे की टीम ने 3 में जीत और 4 में हार का सामना किया है। फिलहाल पॉइंट्स टेबल में केकेआर की टीम छठे नंबर पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम की ये 6 मैचों के बाद चौथी जीत है। पॉइंट्स टेबल में अय्यर की टीम चौथे पायदान पर पहुंच गई है।